
भारत की टेलीकॉम कंपनियां 5G को लेकर जोरशोर से काम कर रही हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि देश के कुछ हिस्सों में 5G सेवाएं 2022 में शुरू हो सकती है। 2021 में भारत में लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने-अपने 5G फोन लॉन्च किए हैं, लेकिन बिना 5G नेटवर्क के 5G स्मार्टफोन खरीदना ग्राहकों के लिए परेशानी बन रही है। खबरों की माने तो ये जल्द ही बदल सकता है। टेलीकॉम कंपनिया भारत में 2022 में 5G सर्विस रोलआउट कर सकती है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) के मुताबिक देश के 13 शहरों में जल्द ही 5G सेवाएं शुरू हो सकती है। DoT ने एक प्रेस रिलीज शेयर कर उन शहरों के नाम बताए जहां देश में सबसे पहले 5G नेटवर्क की शुरुआत होगी।
13 शहरों में 2022 में होगी 5G की शुरुआत (5G launch in India)
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन ने भारत में 5G सर्विस के रोलआउट को लेकर एक प्रेस रिलीज़ शेयर की है जिसमें बताया गया है कि 224 करोड़ रुपये के क़ीमत वाला यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जा सकता है। DoT ने अपनी रिलीज़ में बताया है कि 2022 में सबसे पहले 5G सर्विस –
अहमदाबाद
बैंगलुरू
चंडीगढ़
गांधीनगर
गुरुग्राम
हैदराबाद
जामनगर
कोलकाता
चेन्नई
लखनऊ
पुणे
दिल्ली और
मुंबई में रोलआुट किया जाएगा।
DoT ने फ़िलहाल आधिकारिक रूप से यह पुष्टी नहीं की है कि कौन सा टेलीकॉम ऑपरेटर भारत में सबसे पहले कमर्शियली 5G सर्विस शुरू करेगा। हमारा मानना है कि भारत की तीनों कंपनियां, जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन आइडिया एक साथ 5G सर्विस को लेकर आ सकती हैं। तीनों कंपनियों ने ऊपर बताए शहरों में अपने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग (5G launch in India) भी शुरू कर दी है।
इसके साथ ही DoT ने स्वदेशी 5G टेस्टबेड प्रोजेक्ट के लिए आठ एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप की है जो 2018 में शुरू हुई और 31 दिसंबर तक पूरी होने वाली है। DoT ने यह भी बताया कि सितंबर 2021 में ट्राई को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी, स्पेक्ट्रम के रिज़र्व प्राइस, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज़ को लेकर सूचित कर दिया गया है। देश में 5G सेवाओं (पब्लिक और प्राइवेट) के लिए विभिन्न बैंड जैसे 526-698 MHZ, 700 MHZ, 800 MHZ, 900 MHZ, 1800 MHZ, 2100 MHZ, 2300 MHZ, 2500 MHZ, 3300-3670 MHZ, और 24.25-28.5 GHZ की नीलामी की जाएगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
DoT के इस प्रेस रिलीज़ से साफ़ होता है कि देश में जल्द ही 5G नेटवर्क की शुरुआत होगी। अगर आप 5G स्मार्टफ़ोन ख़रीद चुके हैं या फिर ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्द ही आप अपने फ़ोन में हाई-स्पीड 5G इंटरनेट यूज कर सकते हैं। हालाँकि शुरुआत में इसका लाभ ऊपर बताए 13 शहरों (5G launch in India) के यूज़र्स को ही मिल पाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले कीमत से उठा पर्दा, जानें क्या होंगे दाम






















