न्यू YouTube Premium प्लान की फुल लिस्ट (2025), जानें कौन सा प्लान कितना महंगा हुआ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/08/YouTube.jpg

यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो दिन में एक बार YouTube जरूर खोलते होंगे। जी हां! यूट्यूब को लेकर मोबाइल यूजर्स में गजब का क्रेज है। परंतु YouTube को लेकर आज जो खबर आई है वह मोबाइल यूजर्स खास कर उन यूजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है जिनके पास YouTube का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है। कंपनी ने अपने सभी यूट्यूब सब्सक्रिप्शन प्लान के रेट बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी 10 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति माह तक की है।

YouTube सब्सक्रिप्शन प्लान प्राइस डिटेल

प्लान पुराना प्राइस वर्तमान प्राइस कितनी बढ़ी कीमत
स्टूडेंट प्लान 79 रुपये प्रति माह 89 रुपये प्रति माह 10 रुपये प्रति माह
इंडिविजुअल प्लान 129 रुपये प्रति माह 149 रुपये प्रति माह 20 रुपये प्रति माह
फैमिली प्लान 189 रुपये प्रति माह 299 रुपये प्रति माह 110 रुपये प्रति माह
इंडिविजुअल प्रीपेड प्लान 139 रुपये प्रति माह 159 रुपये प्रति माह 20 रुपये प्रति माह
इंडिविजुअल प्रीपेड क्वाटर्ली 399 रुपये तीन माह के लिए 459 रुपये तीन माह के लिए 50 रुपये तीन माह के लिए
इंडिविजुअल प्रीपेड प्लान वार्षिक 1,290 रुपये एक वर्ष के लिए 1,490 रुपये एक वर्ष के लिए 200 रुपये एक वर्ष के लिए

 

YouTube अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर को स्टूडेंट, इंडिविजुअल, इंडिविजुअल प्रीपेड, इंडिविजुअल प्रीपेड क्वाटर्ली, इंडिविजुअल प्रीपेड वार्षिक और फैमिली सहित छह तरह के प्लान मुहैया करा रहा है जिसमें स्टूडेंट प्लान सबसे सस्ता और फैमिली प्लान सबसे महंगा है। स्टूडेंट प्लान के लिए पहले 79 रुपये प्रति माह चुकाने होते थे जो कि अब 89 रुपये के हो गए हैं। कंपनी ने सबसे कम बढ़ोतरी इसी प्लान में की है।

वहीं दूसरा प्लान इंडिविजुअल है जो पहले 129 रुपये का था और अब कंपनी ने इसमें 20 रुपये की बढ़ोतरी कर 149 रुपये कर दिया है।

वहीं इंडिविजुअल प्रीपेड की कीमत पहले 139 रुपये थी जिसे कंपनी ने अब 159 रुपये कर दिया है। इसमें भी 20 रुपये की ही बढ़ोतरी की गई है। वहीं इंडिविजुअल प्रीपेड क्वाटर्ली प्लान जो पहले 399 का था कंपनी ने उसे बढ़ाकर अब 459 का कर दिया है। इसमें कंपनी ने 60 रुपये की बढ़ोतरी की है।

इंडिविजुअल प्रीपेड वार्षिक प्लान भी है और इस प्लान में कंपनी ने 200 रुपये की बढ़तरी की है। यह प्लान पहले 1,290 रुपये सालाना का था जिसे अब 1,490 रुपये का कर दिया गया है।

कंपनी का फैमिली प्लान भी है जिसमें एक साथ 5 स्क्रीन पर ऐड फ्री यूट्यूब का मज़ा लिया जा सकता है। इस प्लान में कंपनी ने सबसे ज्यादा 110 रुपये की बढ़ोतरी की है। यूट्यूब के फैमिली प्लान की कीमत पहले 189 रुपये प्रति माह की थी जिसे कंपनी ने अब 299 रुपये प्रति माह कर दिया है।

YouTube प्रीमियम के क्या फायदे हैं ?

वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए आज यूट्यूब भारत सहित विश्व भर में प्रमुख मोबाइल ऐप है। हालांकि यूट्यूब की शुरुआत डेस्कटॉप से हुई थी जहां ब्राउजर के माध्यम से वीडियो स्ट्रीम कर पाते थे। परंतु अब यह प्लेटफॉर्म डेस्कटॉप के साथ, मोबाइल और स्मार्ट टीवी सभी जगह उपलब्ध है जहां इंटरनेट ब्राउज किया जा सकता है।

यहां पर यूजर्स के लिए म्यूजिक के अलावा मूवी, एजुकेशन, रिव्यू और न्यूज़ सहित हर तरह की वीडियो स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हैं। आज लगभग सभी बड़ी कंपनियों और मीडिया हाउस के खुद के यूट्यूब चैनल उपलब्ध हैं जिनमें जरूरत के अनुसार वीडियो कंटेंट अपलोड करते हैं।

वैसे तो यूट्यूब में वीडियो बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देख सकते हैं लेकिन उनमें काफी विज्ञापन होते हैं। ऐसे में यूट्यूब ने अपने यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिशन प्लान पेश किया हुआ है जहां आप विज्ञापन फ्री वीडियो देख सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

कब हुई YouTube की शुरुआत ?

YouTube की शुरुआत आज से 19 साल पहले 14 फरवरी 2005 को हुई थी। इसे तीन अमेरिकी बिजनेसमैन चाड हर्ली, स्टीव चेन और जावेद करीम ने मिलकर बनाया था। हालांकि 9 अक्टूबर 2006 को गूगल ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया और तब से यह गूगल के अंतर्गत आता है।

YouTube पर पब्लिश होने वाला पहला वीडियो कौन सा था ?

आपको बता दूं कि यूट्यूब पर पब्लिश होने वाला पहला वीडियो था ‘मी ऐट द जू’ जिसे उसके फाउंडर जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया था।

YouTube का पहला वीडियो

कब से शुरू हुआ YouTube सब्सक्रिप्शन ?

यूट्यूब प्रीमियम की शुरुआत 17 मई 2018 से हुई थी। परंतु उस वक्त भारत में शुरू नहीं हुआ था। भारत में कंपनी ने इसकी शुरुआत 2019 से की थी।

कितनी तरह की सर्विस देता है YouTube ?

आपको बता दूं कि YouTube पर साधारण वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ YouTube किड्स, यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब शॉर्ट्स और यूट्यूब टीवी जैसी सेवाएं उपलब्ध है। यहां पर आप न सिर्फ वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं बल्कि खुद से वीडियो क्रियेट कर अपलोड भी कर सकते हैं।

कितने हैं भारत में YouTube यूजर ?

जनवरी में आई एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में YouTube के 2.7 बिलियन यानी कि भारतीय बोलचाल में 2 खरब, 26 अरब, 70 करोड़, 61 लाख, 75 हजार (2,26,70,61,75,000) से भी ज्यादा यूजर हैं। रही बात भारत की तो विश्व भर में सबसे ज्यादा YouTube यूजर भारत में ही हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 तक भारत में YouTube यूजर्स की संख्या 462 मिलियन यानी कि 38 अरब, 79 करोड़, 11 लाख 83 हजार से (38,79,11,83,200) भी ज्यादा हो चुकी थी।