वी​डियो कॉलिंग और सेल्फी लवर्स के लिए असूस ने लॉन्च किया जेनफोन लाइव

Join Us icon

असूस ने आज जेनफोन सीरीज में एक नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने जेनफोन लाइव (ज़ेडबी5012केएल) को पेश किया है जो खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए बनाया गया है। ब्यू​टीफिकेशन्स फिल्टर्स के साथ यह फोन स्मार्टफोन यूजर्स को लाइव वीडियो चैट के दौरान बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

असूस जेनफोन लाइव के स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसके कैमरे से ही करते है। कंपनी की ओर से इस फोन में आॅटो फोकस तकनीक तथा एलईडी फ्लैश से एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 1.4यूएम पिक्सल साईज़ व एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जो आर्कषक पिक्सलमास्टर ​फ़ीचर्स मोड से लैस है।

zenfone-live-1

इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो असूस ज़ेनयूआई 3.5 के साथ क्वालकॉम क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी की स्टोरेज उपलब्ध है।

zenfone-live-2

जेनफोन लाइव डुअल सिम 4जी फोन है जिसमें वाईफाई, ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं मौजूद है। ​वीडियो चैट के लिए कंपनी की ओर से इसमें डुअल माइक्रोफोन दिए गए है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,650एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर शिमर गोल्ड, रोज़ पिंक व नेवी ब्लैक कलर में लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि फोन के कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।