
टेक ब्रांड ऑनर ने आज अपनी ‘विन सीरीज’ का विस्तार करते हुए एक और नया डिवाइस टेक मंच पर पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Honor Win Turbo 5G फोन चीन में लॉन्च किया गया है जो सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह बड़ी बैटरी के साथ आया है। ऑनर के नए 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
10000एमएएच बैटरी वाला फोन
ऑनर विन टर्बो की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन तगड़ी 10000mAh battery पर लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद फोन में लगातार 22 घंटे तक शार्ट वीडियो यानी रील्स देखी जा सकती है। रोचक बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी लगाने के बाद भी Honor Win Turbo की थिकनेस सिर्फ 7.98mm ही है, वहीं वजन केवल 216ग्राम।
स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं मोबाइल में कंपनी ने 27W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है जिसके चलते इस फोन से दूसरे मोबाइल, इयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।
Honor Win Turbo स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर विन टर्बो 5जी को 2640 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और तगड़ी 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल Oasis Eye AI प्रोटेक्शन तकनीक के साथ लाया गया है जो स्क्रीन के निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को कम आंखों को नुकसान से बचाती है।
Honor Win Turbo एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Magic UI 10.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Dimensity 8500-Racing Edition चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mail-G720 MC8 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर विन टर्बो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Win Turbo 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ऑनर विन टर्बो 5जी फोन को चीन में LPDDR5X Ultra RAM के साथ लॉन्च किया गया है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाती है। इस फोन में Hongyan Communication तकनीक दी गई है जो वीक मोबाइल सिग्नल इलाकों में भी मजबूत फोन नेटवर्क देती है। वहीं साथ ही फोन में C1+ RF Enhancement Chip भी लगाई गई है।
यह मोबाइल IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के साथ ही चिकने और गर्म लिक्विड से भी सुरक्षा प्रदान करेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स के साथ ही infrared सेंसर भी दिया गया है। यूजर्स को इस मोबाइल में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Honor Win Turbo प्राइस
ऑनर विन टर्बो चीन में कुल तीन मेेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 3299 युआन यानी 46,290 रुपये के करीब है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 3599 युआन यानी तकरीबन 50,490 रुपये की कीमत पर लाया गया है। यह 16GB RAM 5G फोन 512GB मेमोरी के साथ 4199 युआन में लॉन्च हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 58,900 रुपये के करीब है।
















