10000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है यह नया Honor का फोन, मिल सकती है 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन

Join Us icon

ऑनर ने दिसंबर 2025 में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे जो गेमिंग फोन बनकर आए थे। इस सीरीज में कंपनी अपना 10000mAh battery वाला फोन लेकर आई थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन वाला मोबाइल Honor Win 2 लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में ऑनर विन 2 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Honor Win 2 से जुड़ी ​जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में इस मोबाइल की डिस्प्ले और बैटरी सहित प्रोसेसर का जिक्र भी किया है। बताया गया है कि स्मार्टफोन Qualcomm के 2nm प्रोसेसर पर लाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक क्वालकॉम ने इस नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना कोई मोबाइल चिपसेट पेश ही नहीं किया है।

लीक की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है ऑनर विन 2 Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। अगर ऐसा सच है तो उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन को मार्केट में आने में अभी काफी समय लगने वाला है। बताते चलें कि कंपनी ने Honor Win को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर पेश किया था। वहीं लीक में यह भी कहा गया है कि Honor Win 2 16GB RAM पर लॉन्च होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार Honor Win 2 5G फोन 6.89-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट पैनल डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 2K रेजोल्यूशन वाला सपोर्ट मिलेगा। लीक के अनुसार यह ऑनर फोन में 185हर्ट्ज़ रिफ्रेट रेट मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन में 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

Honor Win

पावर बैकअप के लिए अपकमिंग मोबाइल फोन Honor Win 2 में 10,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है। गौरतलब है कि पहले वाला ऑनर विन भी इसी 10000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। उन स्मार्टफोन में 80W SuperCharge तकनीक के साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया था। लगे हाथ बताते चलें कि तीन महीने पहले जनवरी में इस ब्रांड का Honor Power 2 स्मार्टफोन 10080mAh battery पर लॉन्च हो चुका है।

Honor Win की ही बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1272 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5920Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 25,000 RPM स्पीड पर घूमने वाले डुअल 360° सरराउंड फैन लगाए गए हैं जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान मोबाइल हीट को तेजी से बाहर फेंककर मोबाइल को ठंडा रखते हैं।

Honor Win

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.95 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x Optical + 50x Digital ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस और 12 मेगापिक्सल 112° Ultra Wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Win 5G 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here