10000mAh बैटरी और 8000nits स्क्रीन वाले 5G फोन Honor Win Turbo की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

बड़ी बैटरी के लिए मशहूर ऑनर की ‘विन सीरीज’ का नया स्मार्टफोन आ रहा है। कंपनी ने बीते दिनों ही बता दिया था कि यह चीन में Honor Win Turbo 5G लॉन्च करेगी। यह नया 5जी फोन 29 मई को चाइनीज मार्केट में एंट्री लेगा। बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन ऑनर विन टर्बो की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है। यह बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें हाई निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी गई है।
Honor Win Turbo की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की ताकतवर बैटरी है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह 5जी फोन पावरफुल 10000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। सिंगल चार्ज के बाद यह मोबाइल कई घंटों का बैकअप दे सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह ऑनर का फोन 27W reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस होगा जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकेंगे।
फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि ऑनर विन टर्बो को चाइना में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 3840Hz PWM डिमिंग के साथ ही 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह हाई निट्स ब्राइटनेस बताती है कि तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा।
कंपनी ने बताया है कि यह मोबाइल Honor Oasis Eye Protection के साथ पेश किया गया जाएगा। यह ऑनर द्वारा लाई गई AI तकनीक है जो स्क्रीन के निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को कम करती है। इससे लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों पर अतिरिक्त प्रैशर नहीं बनता है और नुकसान नहीं होता है।
Honor Win Turbo 5G फोन को कंपनी कम्यूनिकेशन के लिहाज से भी खास बना रही है। यह मोबाइल में ब्रांड की ही सेकेंड जेनरेशन Hongyan Communication तकनीक दी गई है जो खास तौर पर ऐसे इलाकों में फोन नेटवर्क मजबूत बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है जहां मोबाइल सिग्नल वीक रहते हैं। इसके साथ ही फोन में C1+ RF Enhancement Chip भी लगाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए ऑनर विन टर्बो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा रहा है। इस मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो ओआईएस तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा। फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। बहरहाल Honor Win Turbo फुल स्पेसिफिकेशन्स 29 मई को फोन लॉन्च के बाद सामने आ जाएगी।