10000mAh बैटरी वाला फोन iQOO Z11S, 144Hz डिस्प्ले के साथ 18 अगस्त को होगा चाइना में लॉन्च

आइकू ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में iQOO Z11 Lite 5G फोन लॉन्च किया है जो 19499 रुपये में 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट लेकर आया है। अब आइकू इसी सीरीज का एक और नया मोबाइल लेकर आ रही है जिसे ब्रांड की होम मार्केट चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह 18 अगस्त को iQOO Z11S 5G फोन चाइना में लॉन्च करेगी। इसमें 10000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
iQOO Z11S 5G लॉन्च डिटेल
आइकू कंपनी आने वाली 18 अगस्त को अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से दो नए स्मार्टफोन टेक मार्केट में उतारे जाएगा। इन अपकमिंग मोबाइल फोंस में iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S शामिल होंगे। चीन में 18 अगस्त की शाम 7 बजे फोन लॉन्च किए जाएंगे। यह वक्त इंडियन टाइम अनुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। आज 10 अगस्त से आइकू ने अपने लॉन्च होने वाले 5जी फोन को प्री-रिजर्वेशन के लिए लाइव कर दिया है।
iQOO Z11S 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 एस कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस स्मार्टफोन में 10000mAh battery दी जाएगी। बैटरी एमएमएच 10000 से कुछ अधिक रखी जा सकती है। इससे पहले कोई भी आइकू का फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। इंडियन मार्केट की बात करें तो यहां आइकू का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन iQOO 15R है, जिसमें 7600mAh बैटरी दी गई है।
iQOO Z11S 5G फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन में बेजल लेस फ्लैट पंच-होल स्क्रीन दी गई है जिसपर 2160Hz PWM dimming के साथ ही low blue light और low flicker जैसे आई-केयर फीचर्स भी मिलेंगे।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो स्क्वायर शेप में वर्टिकली प्लेस्ड है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस कैमरा के साथ लाया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी AI कैमरा दिया गया है। फिलहाल मेन सेंसर और सेल्फी कैमरा डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
लीक्स की अनुसार iQOO Z11S 5G फोन को 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। चाइना में इस 5जी फोन को 12GB RAM के साथ लाया जा सकता है जिसमें 512GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बहरहाल आइकू ज़ेड 11एस की फुल स्पेक्स 18 अगस्त को सामने आ जाएगी।
iQOO Neo 11 Ultra स्पेसिफिकेशन्स
आइकू नियो 11 अल्ट्रा की बात भी करते चलें तो यह मोबाइल भी आइकू ज़ेड11एस के साथ 18 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा। इस फोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लाया सकता है। इस अपकमिंग 5जी फोन में 16GB RAM और Android 16 के की डिटेल भी मिली थी। इस मोबाइल को 9100mAh बैटरी पर लाया जाएगा जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। iQOO Neo 11 Ultra में 6.83-इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग पर लॉन्च किया जा सकता है।