10000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Note 17 Pro Max आ रहा इंडिया, Note 17 Pro भी साथ में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Redmi Note 17 Pro Max कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अनाउंस हुआ है जो 10000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल अब भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि रेडमी का ‘Note Max’ मॉडल इंडियन मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max इंडिया लॉन्च डिटेल

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की पुष्टि कर दी है। एक ओर जहां रेडमी इंडिया वेबसाइट पर फोन का पेज बना दिया गया है वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी Redmi Note 17 Pro Max की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 20 सेकेंड की वीडियो पोस्ट करते हुए कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि रेडमी नोट सीरीज में यह मैक्स मॉडल जोड़ा जाएगा।

एक ओर जहां ब्रांड की ओर से रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को टीज़ किया गया है। वहीं दूसरी ओर अनुमान लगाया जा रहा है कि मैक्स के साथ ही Redmi Note 17 Pro भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। दो-तीन दिन में ही कंपनी नोट 17 प्रो का पेज भी लाइव कर सकती है। लीक्स की मानें तो ये दोनों रेडमी नोट फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बहरहाल अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की सबसे बड़ी ताकत होगी इसकी बैटरी। यह मोबाइल 10000mAh Battery के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है जिसके साथ 27W Reverse चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह रेडमी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

भारत में रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।

redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery

Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here