15000 रुपये में 108MP Camera वाला फोन, Redmi 13 5G या Infinix Note 40X जानें कौन बेहतर ऑप्शन

Join Us icon

Infinix Note 40X स्मार्टफोन हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसकी सेल ​पिछले सप्ताह शुरू हो चुकी है। यह 5जी फोन 15,000 रुपये के बजट में 108MP Camera सपोर्ट करता है। इसी रेंज में Redmi 13 5G पहले से ही बाजार में मौजूद है तथा इसमें भी 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि रेडमी 13 5जी बेस्ट ऑप्शन है या इनफिनिक्स नोट 40एक्स खरीदना चाहिए? आगे हमने इन दोनों मोबाइल्स का कंपैरिजन किया है जो आपका जवाब दे सकता है।

कीमत का कंपैरिजन

Infinix Note 40X 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Memory – 14,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 15,999 रुपये

इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है तथा 12जीबी रैम वाले मॉडल का रेट 15,999 रुपये है। इन दोनों वेरिंएट्स में 256जीबी स्टोरेज मिलती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Palm Blue और Starlit Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Redmi 13 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Memory – 13,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Memory – 15,499 रुपये

रेडमी 13 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 6जीबी मॉडल का रेट 13,999 रुपये है तथा 8जीबी रैम का प्राइस 15,499 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट 126जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस रेडमी फोन को Hawaiian Blue, Black Diamond और stylish Orchid Pink कलर में खरीदा जा सकता है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Infinix Note 40X 5G इमेज

Redmi 13 5G इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशनRedmi 13 5GInfinix Note 40X
डिस्प्ले6.79″ FHD+ 120Hz LCD6.78″ FHD+ 120Hz LCD
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 4 Gen 2MediaTek Dimensity 6300
मैमोरी8GB RAM + 128GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
OSAndroid 14 + HyperOSAndroid 14 + XOS
बैक कैमरा108MP Dual Rear Camera108MP Triple Rear Camera
फ्रंट कैमरा13MP Selfie Camera8MP Selfie Camera
चार्जिंग स्पीड33W Fast Charging18W Fast Charging
बैटरी5,030mAh Battery5,000mAh Battery
5जी बैंड्स
7 5G Bands10 5G Bands

डिस्प्ले

Infinix Note 40X स्मार्टफोन 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Redmi 13 5G में फ्लैट पैनल वाली पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह मोबाइल 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने इसे Wet Finger Touch Display का नाम दिया है जिसे गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।

कैमरा

इनफिनिक्स नोट 40एक्स स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 1.8 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 13 5जी भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108MP Samsung ISOCELL HM6 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/1.75 अपर्चर पर काम करता है। वहीं रियर कैमरा सेटअप में 2MP macro लेंस भी शामिल है। Redmi 13 5G 13MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

प्रोसेसर

रेडमी 13 5जी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 613 जीपीयू मौजूद है।

इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी फोन में एंड्रॉयड 14 के साथ XOS 14 दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो जिसमें छह 2.0GHz स्पीड वाले कोर तथा दो 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले कोर शामिल हैं।

बेंचमार्क परफॉर्मेंस

BenchmarksRedmi 13 5GInfinix Note 40X
एनूटूट फुल स्कोर445212409552
एनटूटू सीपीयू स्कोर158094125967
एनटूटू जीपीयू स्कोर5203169740
एनटूटू मैमोरी स्कोर11340093060
एनटूटू यूएक्स स्कोर121687120785
गीकबेंच सिंगल-कोर952767
गीकबेंच म​ल्टी-कोर22612055

उपरोक्त टेबल में देखा जा सकता है कि जब दोनों फोंस में एनटूटू बेंचमार्क रन किया गया तो रेडमी 13 5जी फोन ने इनफिनिक्स नोट 40एक्स को पीछे छोड़ दिया। इस मोबाइल का CPU, Memory और UX AnTuTu स्कोर आगे रहा। वहीं GPU एनटूटू स्कोर में इनफिनिक्स नोट 40एक्स ने बड़े अंतर के साथ रेडमी 13 को हराया है।

गीकबेंच स्कोर की बात करें तो इसमें भी सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में Redmi 13 5G फोन का स्कोर Infinix Note 40X से ज्यादा आया है।

गेमिंग परफॉर्मेंस

बेंचमार्क स्कोर में तो रेडमी का फोन आगे निकला है। लेकिन जब बात आती है वास्तविक परफॉर्मेंस की तो इसे जानने के लिए 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने रेडमी 13 5जी और इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी दोनों पर तीन अलग-अलग तरह के गेम्स खेले तथा सभी गेम्स को आधा घंटा यानी 30 मिनट तक रन किया। गेम खेलने पर किस मोबाइल का क्या रिस्पांस रहा, यह आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट)Redmi 13 5GInfinix Note 40X
COD ग्राफिक्स सेटिंगVery High 60FPSHigh 60FPS
COD में फोन हीट
COD में बैटरी ड्रॉप10%8%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंग30FPS HDUltra HD
BGMI में फोन हीट8.1°6.3°
BGMI में बैटरी ड्रॉप8%7%
Real Racing 3 ग्राफिक्स सेटिंगStandard 59.8FPSStandard 60FPS
Real Racing 3 में फोन हीट9.8°4.6°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप10%7%

Infinix Note 40X स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान Redmi 13 5G फोन की तुलना में कम हीट होता है। इनफिनिक्स का टेंपरेचर कम बढ़ता है जब्कि गेम खेलने पर रेडमी फोन ज्यादा गर्म होता है। हीटिंग के साथ ही आधा घंटा मोबाइल गेमिंग में इस फोन की बैटरी भी ज्यादा खर्च होती है तथा इनफिनिक्स की बैटरी ड्रॉप प्रतिशत कम ही है।

बैटरी

Infinix Note 40X स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 132 मिनट यानी दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा तथा फुल चार्ज के बाद इसका पीसीमार्क तकरीबन साढे 13 घंटे का रहा

Redmi 13 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,030mAh बैटरी दी गई है। फुल चार्ज के बाद इसका पीसीमार्क स्कोर 14 घंटे के करीब रहा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी 5जी फोन को 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 86 मिनट का समय लिया।

बैटरी टेस्टRedmi 13 5GInfinix Note 40X
बैटरी कैपेसिटी5,030एमएएच5,000एमएएच
चार्जिंग स्पीड33वॉट फास्ट चार्जिंग18वॉट फास्ट चार्जिंग
पीसीमार्क बैटरी लाइफ14 घंटा 1 मिनट13 घंटा 24 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट प्लेबैक)3%5%
20% से 100% चार्ज टाइम86 मिनट132 मिनट

Infinix Note 40X vs Redmi 13 5G कौन बेहतर?

डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन ज्यादा अलग नहीं है, दोनों ही औसत लुक वाले हैं। स्क्रीन में भी अधिक अंतर नहीं है, साइज और रेजोल्यूशन लगभग बराबर ही है। लेकिन जब बात प्रोसेसर की आती है तो रेडमी 12 5जी इनफिनिक्स नोट 40एक्स को पीछे छोड़ते हुए अधिक बेंचमार्क स्कोर हासिल करता है। यह बताता है कि रेडमी फोन का सीपीयू बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

वहीं जब मोबाइल गेमिंग की बात आती है तो यहां इनफिनिक्स आगे निकलता है। इसका ​थर्मल कंट्रोल रेडमी से बेहतर है। कैमरा परफॉर्मेंस में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं कहा जाएगा। हॉं, इनफिनिक्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा एआई लेंस मिलता है परंतु वह बहुत बड़ा फर्क नहीं लाता है।

बैटरी एक ऐसा आस्पेक्ट है जो दोनों में बड़ा डिफरेंस क्रिएट करता है। रेडमी 13 5जी की बैटरी पावर ज्यादा है तथा इसकी चार्जिंग तकनीक भी बेहतर है। इसका फायदा यूज के दौरान अच्छे से महसूस होता हैं। Infinix note 40x कम कीमत में बड़ी रैम और ज्यादा स्टोरेज उपलब्ध कराता है लेकिन ओवरॉल स्पेसिफिकेशन्स व प्रोसेसर पावर के हिसाब से Redmi 13 5G बेहतर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here