11,999 रुपये में 108MP कैमरा और 8GB RAM वाला 5G Phone खरीदें यहां, मिलेगी तगड़ी 5000mAh Battery

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/OPPO-A74-5G-india-launch-date.jpeg

12 हजार रुपये तक की रेंज में 8GB RAM वाला 5G फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो POCO का X6 Neo आपको पसंद आ सकता है। इस मोबाइल में 108MP Camera, 128GB Memory, 33W फास्ट चार्जिंग तथा 5000mAh Battery की ताकत मिलती है जिसे सिर्फ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सस्ते 5जी फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

₹11,999 में 8GB RAM वाला 5G Phone

8GB RAM वाले 5G फोन POCO X6 Neo को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए तथा इस फोन की डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

POCO X6 Neo 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

POCO X6 Neo 5G फोन में भी 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग तथा 1000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

पोको एक्स6 नियो 5जी फोन ने एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। इसमें 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह पोको फोन एआरएम माली जी57 एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए POCO X6 Neo डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर कात करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एक्स6 नियो 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पोको एक्स6 नियो 5जी फोन में भी पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो फोन के कम समय में तेजी से चार्ज करने की क्षमता रखती है। कंपनी की मानें तो बैटरी फुल चार्ज होने के बाद यह पोको मोबाइल 26.5 दिन का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखता है तथा इसपर 18 घंटे तक यूट्यूब चलाया जा सकता है।

See Full Specs

Best Competitors

iQOO Z9x Rs. 11,039
78%
POCO X6 5G Rs. 21,999
84%
POCO M7 Pro Rs. 14,999
81%
See All Competitors