12GB RAM वाले किस फोन में ज्यादा ताकत, यहां देखें Realme 13+ 5G और Motorola Edge 50 Fusion का कंपैरिजन

Join Us icon

12GB RAM वाला स्मार्टफोन खरीदने की चाहत है तो इंडियन मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion कई हफ्तों से अपनी धाक जमा रहा है। वहीं अब इस सप्ताह एक और नया मोबाइल Realme 13+ 5G भी इसी सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। आगे हमने इन दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का जिक्र करते हुए इसकी प्रोसेसिंग पावर का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप समझ सकेंगे कि मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन में ज्यादा ताकतवर कौन है।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरRealme 13+ 5GMotorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जीक्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95 GHz Cortex-A55
जीपीयूएआरएम माली-जी615एड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

रियलमी 13 प्लस 5जी फोन और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन के प्रोसेसर की पावर जानने के लिए सबसे पहले हमने इनमें गीकबेंच बेंचमार्क रन किया। ये दोनों ही मोबाइल ऐसे सीपीयू पर चलते हैं जिसमें 8-कोर मौजूद है। रियलमी का मीडियाटेक प्रोसेसर जहां 2GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं मोटोरोला फोन में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.95GHz से लेकर 2.4GHz की स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

गीकबेंच टेस्ट में Realme 13+ 5G का सिंगल-कोर स्कोर 1050 रहा जब्कि Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1020 आया। इसी तरह रियलमी 13+ 5जी ने गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर में 2957 प्वाइंट्स प्राप्त किए तथा यहां मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का गीकबेंच मल्टी-कोर स्कोर 2945 रहा है। दोनों में ही मामूली अंतर से Motorola मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए Realme स्मार्टफोन आगे निकला है।

विजेता : Realme 13+ 5G

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ-साथ रियलमी और मोटोरोला के स्मार्टफोंस में GPU, Memory और UX की परफॉर्मेंस जांचने के लिए इनमें एनटूटू बेंचमार्क को रन किया गया। यहां Realme 13+ 5G का ओवरॉल एनटूटू स्कोर 739074 आया तथा Motorola Edge 50 Fusion ने 620648 एनटूटू स्कोर हासिल किया।

AnTuTu ScoreRealme 13+ 5GMotorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर220937211792
जीपीयू स्कोर148495120587
मेमोरी स्कोर202647133226
यूएक्स स्कोर166995155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर739074620648

उपर लगी टेबल में देखा जा जा सकता है कि एनटूटू बेंचमार्क के सभी हिस्सों सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स में रियलमी 13+ 5जी फोन आगे है। बताते चलें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करते हैं।

विजेता : Realme 13+ 5G

Throttling टेस्ट

प्रोसेसर पर दबाव पड़ने की स्थिति में रियलमी 13 प्लस और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न कितनी क्षमता के साथ काम कर पाएंगे? थ्रॉटलिंग सिचुएशन में प्रोसेसेर की परफॉर्मेंस को जांचने के इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। यह ऐप तकरीबन 9 मिनट तक चली जिसने दोनों फोंस की सीपीयू काबिलियत को टेस्ट किया।

बर्नआउट सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में रियलमी 13+ 5जी फोन के प्रोसेसर ने अपनी क्षमता का 62.7 प्रतिशत प्रदर्शन किया। वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न ने 76.5 प्रतिशत प्रोसेसिंग क्षमता के साथ ही काम किया। इस टेस्ट के बाद यह कहा जा सकता है कि अगर आप मल्टीटास्किंग करते हैं तो यहां मोटोरोला स्मार्टफोन बहुत सारे काम एक साथ बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Gaming टेस्ट

गेमिंग के मामले में कौन सा फोन बेहतर है? Realme 13+ 5G या Motorola Edge 50 Fusion? यही जानने के लिए हमनें इन दोनों में BGMI और COD: Mobile को प्ले किया। ये दोनों मोबाइल गेम 30-30 मिनट तक खेले गए था आधा घंटे बाद चेक किया गया कि कौन सा फोन ज्यादा गर्म हुआ तथा किसकी बैटरी ज्यादा घटी।

30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद रियलमी 13 प्लस 5जी फोन टेम्परेचर सिर्फ 4.8 डिग्री ही बढ़ा हुआ पाया गया। वहीं दूसरी ओर गेमिंग के बाद मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का तापमान 7.5 डिग्री तक बढ़ चुका था। इसी तरह जब बैटरी ड्रॉप को चेक किया तो गेम के बाद Realme 13+ 5G की बैटरी 8 प्रतिशत कम हुई थी तथा Edge 50 Fusion की बैटरी 9 प्रतिशत घट चुकी थी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13+ 5G
54.10FPS (औसत)
4.8 डिग्री8 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.5 डिग्री9 प्रतिशत

कॉल ऑफ ड्यूटी गेम में भी रियलमी 13+ 5जी का रिस्पांस मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन से बेहतर रहा। आधे घंटे की गेमिंग के बाद रियलमी का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ा तथा वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेम्परेचर 7.2 डिग्री उपर गया। वहीं गेमिंग के बाद जब बैटरी चेक की गई तो रियलमी की बैटरी 6 प्रतिशत तथा मोटो फोन की बैटरी 9 कम हुई।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13+ 5G55.19FPS (औसत)5.2 डिग्री6 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.2 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : Realme 13+ 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सRealme 13+ 5GMotorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले6.67″ FHD+ 120Hz OLED6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 EnergyQualcomm Snapdragon 7s Gen 2
मैमोरी12GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
ओएसAndroid 14 + realme UIAndroid 14 + My UX
बैक कैमरा50MP Sony LYT-600 (OIS) + 2MP Mono50MP Sony Lytia 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा16MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग80W Fast Charging68W TurboPower

कीमत का कंपैरिजन

Realme 13+ 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 22,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 26,999 रुपये

रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी 13+ 5जी फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

कौन ज्यादा ताकतवर

रियलमी 13 प्लस 5जी और मोटोरोला ऐज 40 फ्यूज़न दोनों की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस पर 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB RAM वाला फोन खरीदना है तो रियलमी इसे 26,999 रुपये तथा मोटोरोला 24,999 रुपये में बेचेगी। यानि Realme 13+ 5G फोन Edge 50 Fusion से 2 हजार रुपये महंगा पड़ेगा।

हमारे टेस्ट में Realme 13+ 5G फोन ने ज्यादा अच्छा स्कोर प्राप्त किया है तथा Motorola Edge 50 Fusion रहता है। हालांकि थ्रा​ट​लिंग की स्थिति में मोटोरोला स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर काम करता है लेकिन ओवरॉल इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में रियलमी 13+ 5जी ने खुद को ज्यादा ताकतवर साबित किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here