Jio Phone वाले प्लान चलेंगे सभी 4G फीचर फोन पर! अब Lava, Nokia और itel मोबाइल्स पर भी होगा 123 का रिचार्ज

इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने जियोफोन एक्सक्लूसिव प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक जो रिचार्ज प्लान सिर्फ JioPhone और JioBharat डिवाइस पर ही मिलते थे, उन रिचार्ज को अब दूसरी कंपनियों के 4जी फोंस पर भी कराया जा सकता है। रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को Lava, itel और Nokia (HMD) जैसी दूसरी कपंनियों के लिए भी जारी कर दिया है। अब किसी भी कंपनी के 4G Feature phone में जियो फोन वाले प्लान चलाए जा सकते हैं।
रिलायंस जियो ने यह फैसला देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा दिए गए निर्देश के बाद उठाया गया है। ट्राई ने कहा था कि टैरिफ प्लान्स को कुछ चुनिंदा डिवाइसेज तक सीमित रखने के बाजार में असमानता पैदा हो सकती है। TRAI का कहना था कि देश में सभी मोबाइल कंज्यूमर को समान कीमत पर समान सर्विस मिलनी चाहिए। इसी निर्देश के बाद जियो फोन एक्सक्लूसिव प्लान्स को बाकी कंपनियों के लिए भी पेश कर दिया गया है।
Reliance Jio ने कुछ ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर रखे थे जिनका इस्तेमाल सिर्फ Jio Phone और Jio Bharat मोबाइल्स पर ही किया जा सकता है। इन रिचार्ज में सबसे ज्यादा प्रचलित 123 रुपये वाला प्लान था जो कॉलिंग, डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ आता है। अब इस प्लान का लाभ लावा, आइटेल और नोकिया के फोन यानी एचएमडी मोबाइल्स पर भी उठाया जा सकता है।
बताते चलें कि रिलायंस जियो जहां अपने ग्राहकों को सिर्फ 123 रुपये में टेलीकॉम सुविधाएं दे रही है। वहीं Airtel और Vi जैसी दूसरी कंपनियों के सबसे सस्ते 4जी प्लान्स की कीमत तकरीबन 200 रुपये से शुरू होती है। अभी तक जियो फोन और जियो भारत मोबाइल यूजर तो 123 रुपये वाले प्लान को चला पाते थे लेकिन दूसरी कंपनियों के फोन चलाने वाले ग्राहकों को मजबूरन महंगे रिचार्ज कराने पड़ रहे थे।
लेकिन अब किसी भी 4जी इनेबल्ड कीपैड मोबाइल यानी बटन वाले फोन में 123 रुपये वाले जियो प्लान को चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि बेशक 5G का जमाना है लेकिन अभी भी इंडिया में फीचर फोन मार्केट काफी बड़ी है। भारत में कई मिलियन लोग आज भी 4G feature phones चलाते हैं। इनमें Jio Phone और Jio Bharat जहां रिलायंस जियो के लॉक्ड नेटवर्क के साथ आते हैं वहीं Lava, itel और Nokia के फोन में किसी भी कंपनी की सिम चलाई जा सकती है।
जियोफोन डिवाइसेज के सबसे सस्ते 123 रुपये वाले प्लान पर नजर डालें तो यह 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में पूरी महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं मोबाइल यूजर्स को हर दिन 0.5GB डेटा प्राप्त होता है। यह इंटरनेट डाटा 4G की स्पीड पर काम करता है। वहीं साथ ही ग्राहकों को पूरे प्लान में कुल 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। अब इस प्लान को इस्तेमाल कोई भी 4जी फीचर फोन ग्राहक कर सकता है।