
आइकू ने अपनी ‘नियो 10’ सीरीज के तहत कुछ समय पहले ही चाइना में iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में कब तक आएंगे यह जानकारी तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन खबर आ रही है कि कंपनी इनसे पहले iQOO Neo 10R 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। एक ताजा लीक में आइकू नियो 10आर प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल भी इंटरनेट पर सामने आ गई है।
iQOO Neo 10R 5G प्राइस
आइकू नियो 10आर 5जी फोन की डिटेल्स टिपस्टर पारस गुगलानी के जरिये सामने आई है। लीक में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन अगले महीने यानी फरवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं टिपस्टर द्वारा फोन का प्राइस बजट शेयर करते हुए बताया गया है कि iQOO Neo 10R 5G की कीमत 30 हजार रुपये से कम होगी। इसका प्राइस 25,999 रुपये से 29,999 रुपये के बीच हो सकता है।

iQOO Neo 10R 5G स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragone 8s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 6.78″ 144Hz AMOLED Screen
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 80W Fast Charging
- 6,400mAh Battery
प्रोसेसर
लीक में बताया गया है कि आइकू नियो 10आर 5जी फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
iQOO Neo 10R 5G फोन को दो रैम वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस मॉडल में 8जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम दी जा सकती है। लीक के मुताबिक इन दोनों ही वेरिएंट्स में 256जीबी स्टोरेज दी जाएगी।
डिस्प्ले
आइकू नियो 10आर 5जी फोन को एमोलेड स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो इस फोन में 6.78 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी जाएगी जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 10R 5G फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT600 सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए आइकू नियो 10आर 5जी स्मार्टफोन को ताकतवर 6,400एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में लाए जाने की बात सामने आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
लीक के अनुसार iQOO Neo 10R 5G फोन भारतीय बाजार में Blue White Slice और Lunar Titanium कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल कंपनी की ओर से अभी इस आइकू मोबाइल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा सामने आई डिटेल्स को फिलहाल महज एक लीक ही माना जाएगा।
See All Competitors















