7000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा वाला Moto G Max 5G फोन, 14 अगस्त को होगा इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/Moto-G-Max.jpg

Moto G Max नाम का स्मार्टफोन जून महीने में ब्राजील में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल 200MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ लाया गया था। Motorola अब इंडिया में भी अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स लेकर आ रही है। लेकिन यह फोन ग्लोबल मार्केट में पेश हुए मॉडल से अलग होगा। भारत में Moto G Max 14 अगस्त को लॉन्च होगा और इसकी स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी, इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G Max इंडिया लॉन्च डेट

मोटो जी मैक्स 14 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जहां स्मार्टफोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सारी जानकारी रिवील कर दी गई है। 14 अगस्त की दोपहर 12 बजे Moto G Max प्राइस अनाउंस कर दिया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोटोरोला के 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जो दर्शाता है कि मोटो जी मैक्स की सेल Flipkart पर होगी।

Meet the moto g max where premium PANTONE™ design meets a 50MP Sony LYTIA™ 600 camera, Snapdragon® 6s Gen 4 performance and a massive 7000mAh battery.
moto g max launching 14th August on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores.⁣ pic.twitter.com/5M0BBeBBCH

— Motorola India (@motorolaindia) August 8, 2026

Moto G Max स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की ही बात करें तो Moto G Max 5G फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस अपकमिंग 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा और फास्ट मल्टीटास्किंग के लिए LPDDR5X RAM दी जाएगी।

Moto G Max की मेन यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी बनेगी। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 7000mAh Battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह 2 दिन से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower तकनीक दी गई है। मोटोरोला के अनुसार सिर्फ 20 मिनट में ही फोन 30% तक चार्ज हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और ​थर्ड एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। Moto G Max 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Moto G Max 5G फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी डिस्प्ले को टच करके फोन में काम किया जा सकता है।

मोटो जी मैक्स को MIL-STD 810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो कंपनी के अनुसार 1.2 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी खराब नहीं होगा। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 सर्टिफाइड बनाया गया है। भारतीय बाजार में इस नए 5जी फोन को PANTONE फिनिश वाले Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर में खरीदा जा सकेगा।