15 दिसंबर को पेश होंगे Vivo S50 और S50 Pro Mini, फ्रंट और बैक दोनों जगह मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के कैमरे

वीवो कंपनी टेक मंच पर अपनी ‘एस’ सीरीज के नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इस बार कंपनी एस50 सीरीज पेश करेगी। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लाए जाएंगे। वहीं अब सीरीज लॉन्च से भी पर्दा उठ गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अनाउंस कर दिया गया है कि Vivo S50 series 15 दिसंबर को चाइना में लॉन्च होगी।
15 दिसंबर को वीवो चीन में बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से ‘एस50 सीरीज’ टेक मार्केट में उतारी जाएगी। इस सीरीज के तहत 15 दिसंबर को Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लॉन्च होगी। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे आयोजित होगा। यह वक्त भारत में दोपहर के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। वीवो चाइना वेबसाइट और वीवो के वेईबो पेज पर Vivo S50 series लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। ये दोनों अपकमिंग वीवो फोन चाइना में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
Vivo S50 5G फोन की बात करें तो बीते दिनों गीकबेंच पर इसे Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस दिखाया गया था। यानी यह मोबाइल इसी 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। साथ ही स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM दी जा सकती है। बताते चलें कि चीन में लॉन्च होने वाला वीवो एस50 ही बाद में इंडिया में Vivo V70 के रूप में आ सकता है।
वीवो एस50 ZEISS लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह इंडियन मार्केट में मौजूद वीवो वी60 के 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर से बड़ा और अपग्रेडेड है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एस50 5जी फोन को 7,000mAh तक की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। लीक के अनुसार कंपनी इसे कर्व्ड OLED स्क्रीन पर लॉन्च करेगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है। वीवो एस50 को IP69 रेटेड मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है।
Vivo S50 Pro Mini की बात करें तो इसका रियर डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल कुछ हद तक iPhone Air जैसा दिखाई दे रहा है। इसके बैक पैनल पर भी हॉरिजॉन्टल शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लीक की मानें तो इसमें VCS लाइट-सेंसेटिव मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ Sony IMX882 periscope telephoto लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल रहेगा।
वीवो एस50 प्रो मिनी भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन बन सकता है। लीक्स के अनुसार यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन 6.31-इंच की flat AMOLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा जिसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह स्लीम फोन होगा जिसकी मोटाई बेहद कम रहेगी। वहीं यूजर्स को इसमें IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलेगी जो फोन को वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाएगी।
Vivo S50 Pro Mini को Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही मोबाइल फोन इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसका नाम OnePlus Ace 6T है। वीवो एस50 प्रो मिनी इस प्रोसेसर वाला दूसरा मोबाइल बन सकता है। लीक की मानें तो इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है।