सस्ता मोबाइल फोन OPPO A6c 15 जनवरी को होगा चीन में लॉन्च

ओपो कंपनी इंडिया में अपनी ‘ए6’ सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन मॉडल OPPO A6x 4G, A6x 5G और OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर चुकी है। वहीं भारत से बाहर दूसरे बाजारों में इस सीरीज के OPPO A6L, A6i, A6 GT, A6 Plus, A6 Max और A6t Pro मोबाइल आ चुके हैं। लेकिन लगता है कि ओपो को इतने से सब्र नहीं हो रहा है। दरअसल कंपनी इसी सीरीज में एक और स्मार्टफोन मॉडल OPPO A6c भी लेकर आ रही है। यह नया अपकमिंग ओपो मोबाइल 15 जनवरी को चाइना में लॉन्च होगा।
अपडेट: OPPO A6c चीन में लॉन्च हो चुका है जिसकी कीमत 899 युआन यानी 11 हजार रुपये के करीब है। इस नए ओपो मोबाइल की ऑफिशियल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।
OPPO A6c 15 जनवरी को चीन में लॉन्च हो रहा है। कंपनी इसे वर्चुअली अनाउंस करेगी। स्थनिय समयानुसार सुबह के दस बजे ओपो ए6सी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह टाइम इंडिया में सुबह के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। फोन लॉन्च से पहले ही ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि ओपो ए6सी स्मार्टफोन Purple और Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमान है कि इस सस्ते स्मार्टफोन का रेट 15 हजार रुपये के करीब हो सकता है।
ओपो कंपनी इंडिया में अपनी ‘ए6’ सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन मॉडल OPPO A6x 4G, OPPO A6x 5G और OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर चुकी है। वहीं भारत से बाहर दूसरे बाजारों में इस सीरीज के OPPO A6L और A6t Pro मोबाइल आ चुके हैं। लेकिन लगता है कि ओपो को इतने से सब्र नहीं हो रहा है। दरअसल कंपनी इसी सीरीज में एक और स्मार्टफोन मॉडल Oppo A6c भी लेकर आ रही है। यह नया अपकमिंग ओपो मोबाइल 15 जनवरी को चाइना में लॉन्च होगा।
OPPO A6c 15 जनवरी को चीन में लॉन्च हो रहा है। कंपनी इसे वर्चुअली अनाउंस करेगी। स्थनिय समयानुसार सुबह के दस बजे ओपो ए6सी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह टाइम इंडिया में सुबह के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। फोन लॉन्च से पहले ही ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि ओपो ए6सी स्मार्टफोन purple और green कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ओपो ए6सी की अन्य डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स अभी कंपनी द्वारा शेयर नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15 पर पेश कर सकती है। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में Trinity Engine भी लगाया जा सकता है।
लीक्स की मानें तो OPPO A6c को 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके लिए एलसीडी पैनल पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1100निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे स्प्लैश प्रूफ डिजाइन पर ला सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार OPPO A6c बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 6,500mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 के साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।