8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन 15 जुलाई को होगा लॉन्च, देखें realme Narzo 100x की डिटेल

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कल ही खबर पब्लिश करते हुए बताया था कि रियलमी कंपनी इंडिया में एक नया स्मार्टफोन नारज़ो 100एक्स लेकर आ रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से realme Narzo 100x 5G फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि नया 5जी फोन 15 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo 100x 5G लॉन्च ​डिटेल

रियलमी नारज़ो 100एक्स 15 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी बिना किसी बड़े तामझाम के डायरेक्ट इस स्मार्टफोन का प्राइस रिवील कर देगी जो 15 जुलाई की दोपहर 12 बजे अनाउंस होगा। रियलमी इंडिया वेबसाइट और ब्रांड के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिये कीमत की घोषणा की जाएगी। शॉपिंग साइट अमेजन पर इस रियलमी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और यहां भी realme Narzo 100x 5G प्राइस अनाउंस करते हुए इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। ये 5जी फोन Flash Orange और Midnight Black कलर में बिकेगा।

realme Narzo 100x 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रियलमी नारज़ो 100एक्स को पावरफुल 8000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद सिंगल यूज़ में यह आराम से 3 दिन निकाल सकता है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस 5जी फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

रियलमी नारज़ो 100एक्स को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करेगा। ब्रांड ने खुलासा कर दिया है कि Narzo 100x 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

realme Narzo 100x 5G फोन में 14GB Dynamic RAM दी जाएगी जिसके साथ 256GB storage भी मिलेगी। यह रियलमी 5जी फोन Gemini Live सहित कई एआई फीचर्स से लैस होगा। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में AI Pulse Light भी लगाई गई है जो ​नोटिफिकेशन्स आने पर अगल अलग-तरह के रंगों में चमकेगी। कंपनी के अनुसार इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स और 9 कलर ऑप्शन्स मिलेंगे।

realme Narzo 100x 5G फोन को 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन होगी जिसपर 140Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। बहरहाल फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 15 जुलाई का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here