तीन साल से पहले जियोफोन लौटाने पर जानें इस मुफ्त फोन की कितनी कीमत वसूलेगा रिलायंस

Join Us icon

​रिलायंस के 0 रुपये वाले 4जी वोएलटीई फीचर फोन का इंतजार पूरे देश में ही ​बेसब्री से किया जा रहा था। वहीं अब जियो की ओर से इस फोन की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इस जियोफोन को कंपनी द्वारा 0 रुपये यानि कि मुफ्त बताया गया। जियो द्वारा सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 1,500 रुपये जमा कराये जा रहे हैं, जो 3 साल बाद ​वापस कर ​दिए जाएंगे। लेकिन बहुत से यूजर्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ हैं कि 3 साल से पहले फोन खराब हो जाए या ​पसंद ना आए तो कंपनी क्या सभी पैसे वापस कर देगी। तो चलिये जियोफोन से संबधी सभी कन्फ्यूज़न दूर कर देते हैं।

क्या आप जानते हैं 0 रुपये वाले रिलायंस जियोफोन की वास्तविक कीमत है 2,500 रुपये? नहीं तो जानें

सबसे पहले तो आपको बता दें कि ​जियोफोन पाने के लिए कंपनी ने 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराने को कहा है जिसे 3 साल बाद ​वापस किया जाएगा। इस सिक्योरिटी मनी का कुछ हिस्सा यानि 500 रुपये जियोफोन बुक कराने पर चुकाना होगा तो बाकी के 1,000 रुपये फोन पाने कर देया होगा।

a9cd7d6d-fa3f-4692-b7d0-ae369b64eb95

1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी देने और जियोफोन खरीदने के बाद तीन साल यानि 36 महीने बाद अगर आप यह फोन लौटाते हैं तो आपको 1,500 रुपये की जमा राशि पूरी तरह से वापस मिल जाएगी।

लेकिन यही फोन आप 3 साल से पहले और फोन खरीदने के 2 साल बाद यानि 24 से 36 महीने के बीच ​वा​पस लौटाते हैं तो ​जियो आपसे 500 रूपये वसूलेगी और बदले में सिक्योरिटी मनी में से सिर्फ 1,000 रुपये की वापस मिलेंगे।

जियोफोन को आप यदि फोन के दूसरे साल अर्थात् 12वें महीने से 24वें महीने के बीच रिटर्न करते हैं तो रिलायंस जियो सिर्फ 500 रुपये ही रिफंड करेगी तथा सिक्योरिटी मनी में से 1,000 रूपये काट लेगी।

2

वहीं सबसे अहम यह है कि जियोफोन खरीदने के बाद आप यदि किसी भी कारणवश आप यह फोन पहले साल में ही वापस करना चाहेंगे तो जियो की ओर से ​कोई भी सिक्योरिटी मनी वापस नहीं दी जाएगी। मतलब आपके द्वारा जमा कराए गए 1,500 रुपये आपको वा​पस नहीं मिलेंगे।

लॉन्च हुआ 1,500 रुपये का फीचर फोन जिसमें चलता है व्हाट्सऐप

यहां एक बात और ध्यान देने वाली है कि इस सिक्योरिटी मनी में रिलायंस जियो द्वारा जीएसटी और अन्य टैक्स अलग से जोड़े जाएंगे। ​यानि कि यह कीमत सिर्फ 1,500 रुपये नहीं रहेगी बल्कि इससे ज्यादा का भुगतान आपको करना होगा।