16GB RAM वाला फोन OnePlus 13s इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने अपने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13s 5G फोन को और भी एडवांस और पावरफुल बनाते हुए चुपचाप से इसका नया 16जीबी रैम वेरिएंट मार्केट में उतार दिया है। लॉन्च के वक्त यह मोबाइल सिर्फ 12GB RAM पर लाया गया था लेकिन अब ग्राहक वनप्लस 13एस को 16GB RAM पर भी खरीद सकते हैं। इस नए वेरिएंट की कीमत और सेल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।16 gb ram wala phone OnePlus 13s launched in india
OnePlus 13s 16GB RAM प्राइस
वनप्लस 13एस 5जी फोन का नया वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 68,999 रुपये है। शॉपिंग साइट अमेजन पर यह नया मोबाइल मॉडल सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इस न्यू फोन वेरिएंट पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है जिसके बाद 16जीबी रैम वाले वनप्लस 13एस का रेट 66,999 रुपये पड़ेगा।
OnePlus 13s 5G फोन के अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो इसके बेस मॉडल में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वनप्लस फोन को Green Silk, Black Velvet या Pink Satin कलर में परचेज किया जा सकता है।
OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 13एस एंड्रॉयड आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 25,81,355 आ चुका है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 4,400mm 3D Cryo-Velocity वैपर चैंबर दिया गया है।
OnePlus 13s 5G फोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460ppi और 1600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल अंडर-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन स्क्रीन Aqua Touch 2.0 तकनीक से लैस है जिससे गीली डिस्प्ले पर भी टच बढिया काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13एस 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर और 24mm फोकल लेंथ वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT700 सेंसर है जो OIS से लैस है। इसके साथ ही एफ/2.0 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल जूम 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 13s 5G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए OnePlus 13s स्मार्टफोन में 5850mAh बैटरी लगी है। मौजूदा दौर में इसे कुछ कम माना जा सकता है। हालांकि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 34 मिनट का आया था। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC तकनीक भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस वनप्लस 5जी फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट मिलता है।