16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन OPPO K14 Lite, सिर्फ इतना हो सकता है प्राइस

Join Us icon

ओपो कंपनी अपने फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए इंडिया में एक नया मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम OPPO K14 Lite होगा। OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G के बाद यह सीरीज में जोड़ा जाने वाला तीसरा स्मार्टफोन मॉडल होगा। इस अपकमिंग ओपो फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K14 Lite लॉन्च डेट

ओपो ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपना नया मोबाइल फोन OPPO K14 Lite 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 बजे स्मार्टफोन कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो के14 लाइट स्मार्टफोन की सेल शॉपिंग साइट Flipkart पर होगी। हमारा अंदाजा है कि OPPO K14 Lite का प्राइस 15 हजार से 17 हजार के बीच रखा जा सकता है।

OPPO K14 Lite स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 लाइट की इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में 7000mAh battery लगाई गई है। इसे 6 साल की बैटरी हे​ल्थ के साथ लाया जा रहा है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा। लगे हाथ बताते चलें कि यह OPPO K14 Lite स्मार्टफोन 13MP Camera के साथ इंडिया में लॉन्च होगा जिसमें 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग भी मिलेगी।

OPPO K14x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14एक्स 5जी फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ Trinity Engine भी लगा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

OPPO K14x

OPPO K14x 5G फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 5जी ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG सपोर्ट भी मिलता है।

OPPO K14 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस 23,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। यह स्मार्टफोन भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ 3900mm SuperCool VC System लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिलती है।

OPPO K14 5G

यह OPPO 5G फोन 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले से लैस है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं। IP69 रेटिंग इसे वॉटर प्रोटेक्शन देती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here