
जब नया स्मार्टफोन लेने की बात उठती है तो अधिकांश लोग अपने विकल्पों में ‘सैमसंग’ का नाम जरूर शामिल करते हैं। कई सालों से टेक जगत में अपना वर्चस्व बनाए हुए इस कंपनी पर मोबाइल यूजर्स का भरोसा कायम है जो 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक के फोन लाती है। हाल ही में इंडिया में Samsung Galaxy F06 5G फोन लॉन्च हुआ है जो सिर्फ 9,499 रुपये में बिकेगा।
इस सस्ते सैमसंग 5जी फोन को पेश करने के साथ ही कंपनी के कंट्री हेड (अफॉर्डेबल प्रीमियम, मिड एंड मास स्मार्टफोंस) अक्षय राव ने गैलेक्सी एफ सीरीज से जुड़े रोचक तथ्य शेयर किए तथा साथ ही यह भी बताया किया नया सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन क्यों इस रेंज में मौजूद अन्य मोबाइल्स से बेहतर व खास साबित हो सकता है।
बजट फोन की वैल्यू
अक्षय राव ने बताया कि सस्ता स्मार्टफोन पेश करना कोई बड़ी बात नहीं है। यूं तो फीचर्स व हार्डवेयर के साथ समझौता करके कम से कम रेट में मोबाइल लाए जा सकते हैं लेकिन, सैमसंग जानती है कि जो लोग सस्ते में फोन खरीदते हैं उनके लिए उस डिवाइस की वैल्यू भी महंगे मोबाइल के बराबर ही होती है।
ऐसे में कंपनी का लक्ष्य रहता है कि एंट्री लेवल फोन में वो सभी फीचर्स शामिल किए जाए जो आम यूजर्स के काम आते हैं। अक्षय राव के मुताबिक नए Galaxy F06 5G फोन में उन सभी आस्पेक्ट्स को शामिल किया गया है जो बजट में बेस्ट साबित होते हैं। सस्ते फोन खरीदने वाले ग्राहकों को इसमें सबकुछ मिलेगा।
ट्रू 5जी फोन
Samsung Galaxy F06 को कंपनी ने ट्रू 5जी फोन कहा है। इस स्मार्टफोन में 12 5G Bands दिए गए हैं जो अभी Jio और Airtel सहित आने वाले समय में Vi व BSNL 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करेंगे। इस रेंज में 5जी फोन और भी मिल जाते हैं लेकिन गैलेक्सी एफ06 5जी में डुअल बैंड्स का इस्तेमाल किया गया है।
अक्षय राव ने बताया कि नया गैलेक्सी एफ06 स्मार्टफोन चार एंटिना सपोर्ट करता है जो मोबाइल नेटवर्क पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। इस फोन में करियर एग्रीगेशन (carrier aggregation) तकनीक को शामिल किया गया है जिससे इंटरनेट स्पीड तेज बनी रहेगी तथा साथ ही अपलोड व डाउनलोड में भी स्पीड बराबर प्राप्त होगी।
16 मिलियन गैलेक्सी एफ सीरीज फोन बिके
Samsung Galaxy F06 5G फोन लॉन्च करते वक्त अक्षय राव ने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी शेयर किए। इनके अनुसार ‘गैलेक्सी एफ सीरीज’ के इंडिया में अनाउंस होने से अब तक 16 मिलियन से भी ज्यादा यानी 160 लाख से अधिक डिवाइस बेचे जा चुके हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2020 में Galaxy F41 इस सीरीज का पहला फोन बनकर आया था जिसने 16,999 रुपये में 6GB RAM, 64MP Camera और 6,000mAh Battery दी थी।

Samsung Galaxy F06 5G
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन के 4GB RAM वेरिएंट का रेट 9,999 रुपये तथा 6GB RAM की कीमत 11,499 रुपये है। दोनों में 128GB Storage मिलेगी। शुरुआती सेल में कंपनी Galaxy F06 5G फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद इन वेरिएंट्स को क्रमश: 9,499 रुपये और 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सस्ते सैमसंग 5जी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें













