
Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों ने बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह आम जनता का ध्यान खींचा है। कई दिग्गज तथा नए ब्रांड्स भी EV मार्केट में अपने हाथ आज़मा रहे हैं। इसी कड़ी में आज Okinawa Autotech ने एक नया electric scooter Okhi-90 नाम के भारत में लॉन्च किया है। स्टाईलिश लुक और शानदार फीचर्स से लैस यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 90kmph speed और 160km range देने की क्षमता रखता है जिसके प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
Okhi-90 का प्राइस
Okhi-90 electric scooter को कंपनी की ओर से 1,21,866 रुपये के एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। विभिन्न राज्य सरकारें की खरीद पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। इस सरकारी छूट के दिल्ली और महाराष्ट्र में स्कूटर का दाम 1,03,866 रुपये रहेगा। इसी तरह गुजरात में 1,01,866 रुपये, राजस्थान में 1,14,866 रुपये और उड़ीसा में 1,16,866 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इंडिया में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Glossy Wine Red, Glossy Pearl White, Glossy Ash Grey और Glossy Jewellery Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Okhi-90 के फीचर्स
Okinawa Autotech का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3800वॉट मोटर से लैस करते हुए बाजार में उतारा गया है। इस स्कूटर में 72V 50AH lithium-ion battery का इस्तेमाल किया गया है जो सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं स्कूटर को चार्ज करने में ज्यादा वक्त न लगे, इसके लिए Okhi-90 को फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। यहां बता दें कि कंपनी स्कूटर की बैटरी पर 3 साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें : 130KM रेंज के साथ लॉन्च हुए 3 Electric Scooters, OLA और Bajaj के ई-स्कूटर्स को मिलेगी चुनौती
Okhi-90 electric scooter दो राईडिंग मोड्स के साथ आता है जिन्हें Eco mode और Sports mode का नाम दिया गया है। ईको मोड में जहां इस स्कूटर को 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है वहीं स्पोर्ट्स मोड में 85 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड मिलती है। इस स्कूटर को लेकर कंपनी की दावा है कि यह सिर्फ 10 सेकेंड में ही ज़ीरो से 90kmph की स्पीड पकड़ सकता है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर keyless start फीचर से लैस है जो इसे स्टाईलिश होने के साथ ही स्मार्ट भी बनाता है। इसके अलावा Okhi-90 में इन-बिल्ट नेविगेशन, डिजीटल इंफॉर्मेटिव स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, जियो-फैंसिंग तथा सिक्योर पार्किंग जैसे फीचर्स भी मौजूद है। यह electric scooter राईड के दौरान बैटरी की जानकारी, स्पीड अलर्ट के साथ-साथ फोन पर आ रही कॉल और मैसेज की जानकारी भी देता है।






















