
अगर आप OLA Electric Scooter खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, कंपनी ने तय किया है कि वह Ola S1 Pro की कीमत में इजाफा करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के CEO Bhavish Aggarwal ने दी है। दरअसल, Bhavish ने अपने ट्विट के जरिए बताया है कि कंपनी अगली विंडोज ओपेन होने पर इसे ज्यादा कीमत में बेचेगी। फिलहाल अभी ओला एस 1 प्रो की कीमत 12,9999 लाख रुपये है और 18 मार्च के बाद बेंगलुरु स्थित मोबिलिटी फर्म ने इसकी कीमतों बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
OLA S1 Pro Price Hike
गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही होली को देखते हुए गेरुआ कलर में OLA S1 Pro को पेश किया है, जो खासतौर सिर्फ 17 और 18 मार्च के दौरान ऐप के माध्यम से बुकिंग की जा सकेगी। वहीं, ओला एस 1 प्रो के इन नए ऑर्डर का डिस्पैच अप्रैल 2022 से शुरू होगा, जिन्हें सीधा ग्राहकों के घर पहुंचाया जाएगा। साथ ही आपको बताते चलें कि कंपनी ने हाल ही में स्कूटरों के लिए नए अपडेट की भी घोषणा की थी। यह अपडेट इसके पर्फोर्मेंस में सुधार करेगा और मूवओएस 2.0 अपडेट के साथ नए फीचर्स को भी शामिल करेगा।
Thanks to all who’ve purchased S1 Pro already and special thanks to those who’ve bought their 2nd or 3rd S1 Pro!
Last chance to get it for 129,999. We’ll be raising prices in the next window. This window ends 18th midnight!?
Buy now, only on the Ola app! pic.twitter.com/I7FF0GlXQD— Bhavish Aggarwal (@bhash) March 17, 2022
OLA S1 Pro की कीमत
S1 Pro की कीमत लगभग 1,10,000 रुपये से लेकर लगभग 1,30,000 रुपये तक है। इसके अलावा महाराष्ट्र में ओला एस1 प्रो 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। ओला एस1 प्रो बिना किसी डीलरशिप नेटवर्क के पूरी तरह से ऑनलाइन बेचा जा रहा है। ओला एस1 प्रो (Gerua) की बुकिंग विंडो आज से खुल चुकी है जो कि कल तक खुली रहेगी। ग्राहक इस ई-स्कूटर को ऐप से प्री-बुक कर सकते हैं।
Ola S1 Pro
अगर बात करें Ola S1 Pro की तो यह मॉर्डन लुक में आता है। साथ ही S1 Pro में 10 कलर ऑप्शन हैं। इसमें फ्रंट पर एंडरयॉड लुकिंग हेडलैंप क्लस्टर और स्लिम टर्न इंडिकेटर है। इसके अलावा रियर पर स्टाइलिश लुक के साथ टेल लैंप देखने को मिलेगा। ओला एस1 प्रो में बैटरी को कर्व्ड फ्लोरबोर्ड में रखा गया है। फ्रंट एंड को सिंगल साइडेड फोर्क मिलता है जबकि रियर एंड में सस्पेंशन ड्यूटी के लिए हॉरिजॉन्टल माउंटेड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 58Nm के टार्क के साथ 8.5kW की मोटर से लैस है जो स्कूटर को 3 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पर ले जाता है।
लेटेस्ट वीडियो
ओला एस1 प्रो को लेकर कंपनी का दावा इसमें 181 किमी और लगभग 135 किमी की वास्तविक रेंज मिलती है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। स्कूटर में आगे और पीछे एक डिस्क ब्रेक है और इसमें 36L अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है।






















