2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा vivo का 200MP Camera वाला फोन V70 FE, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP Selfie सेंसर

vivo V70 और vivo V70 Elite 5G फोन के बाद अब इस सीरीज का तीसरा मॉडल भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि vivo V70 FE 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 200MP Camera वाला 5G फोन है जो शानदार फोटोग्राफ और वीडियो कैप्चर करेगा। स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसमें तगड़ी 7000mAh battery भी दी गई है।
वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन इंडिया में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगी। ब्रांड के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर फोन लॉन्च अनाउंसमेंट को लाइव देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट अमेजन पर भी vivo V70 FE का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जहां फोन लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स देखी जा सकती है। फोन की बिक्री इसी प्लेटफॉर्म पर होगी और साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी नया वीवो फोन खरीदा जा सकेगा।
The wait is over and the slay era begins.
Meet the ultimate flex; the all-new vivo V70 FE. From a design that turns heads in Northern Lights Purple, to a 200MP OIS Ultra-Clear Main Camera that catches every tiny detail, this one doesn’t miss.
A 1.5K Ultra- Clear OLED display… pic.twitter.com/KeHCgxmWPH
— vivo India (@Vivo_India) March 26, 2026
vivo V70 FE इस सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 92डिग्री एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल से Underwater Photography की जा सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मॉडल में भी यही मिलने की उम्मीद है। वीवो वी70 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।
Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन को 7000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।
बताते चलें कि बीते दिनों vivo V70 FE इंडिया प्राइस भी लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया था कि वी70 एफई की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि इस वीवो फोन का स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इंडियन मार्केट में OPPO Reno 15C और realme 16 Pro इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई भारतीय बाजार में ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को सीधी टक्कर देगा।