Mobile Game में बड़े लेवल की गन पाने के चक्कर में पिता के बैंक से लुटवा दिए 2 लाख 76 हजार रुपये!

Join Us icon

Mobile Games तब तक ही ठीक हैं जब तक कि उन्हें सिर्फ शौक के तौर पर खेला जाए। लेकिन गेम खेलने की यह लगन कब लत में बदल जाए, कुछ पता नहीं चलता। इंडिया में ऐसे केस सामने आते रहते हैं जहां PUBG, BGMI और Free fire जैसे मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में बच्चे अपने माता-पिता की जमापूंजी लुटवा देते हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली करवा देते हैं। मोबाइल गेम्स में अपग्रेड पाने के लालच में परिवार वालों के बैंक व एटीएम इत्यादि का सहारा लिया जाता है और बच्चों के खेल में मां बाप की बड़ी रकम लुट जाती है। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तरप्रदेश से आया है जहां BGMI गेम में बड़े लेवल की गन पाने के चक्कर में एक किशोर ने अपने पिता के बैंक से तकरीबन 2.76 लाख रुपये कटवा दिए।

मोबाइल गेम के चक्कर में लगा चूना

प्राप्त जानकारी अनुसार BattleGround Mobile India यानी बीजीएमआई खेलने की लत ने एक पिता को 2 लाख 76 हजार का चूना लगवा दिया है। एक किशोर अपने मोबाइल फोन में BGMI खेलता था तथा उस गेम में अधिक से अधिक उपर लेवल तक जाने का शौक रखता था। बता दें कि इस गेम में अलग-अलग लेवल पर अलग-अलग फायदे मिलते रहते हैं जिनमें नई गेम, नई गाड़ी, नए कपड़े और नए अवतार इत्यादि शामिल होते हैं। इस किशोर को भी अपने लेवल से उपरी की एक बंदूक चाहिए थी और उसी गन को पाने के चक्कर में इसने 2.76 लाख की बड़ी रकम अपने पापा के बैंक अकाउंट से लुटवा दी।

2 lakh 76 thousand fraud from father bank account to upgrade upper level weapon in bgmi mobile game

BGMI खेलने वाले इस किशोर को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज प्राप्त हुआ था कि उसे कई लेवल ऊपर की गन उस लेवल तक पहुॅंचे बिना ही सिर्फ 799 रुपये में मिल सकती है। ​बिना उंचे लेवल तक पहुॅंचे ही उसकी गन पाने का ऑफर इस किशोर को लालच दे गया और बिना घर वालों को बताए इस किशोर ने अपने पिता के डेबिट कार्ड से UPI का प्रयोग करते हुए बताए गए अकाउंट पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। एक बार पैसे पाने के बाद ठगों ने इसे हथियार बना लिया और गेम में बेहतर डील देने और कैश लौटाने के नाम पर 2 अलग-अलग डेबिट कार्ड से 2 लाख 76 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें : बुरी लत से कम नहीं Online Gaming! जानें इसके तेजी से बढ़ने के कारण, कहीं आपके घर में तो नहीं कोई इसका शिकार?

बाप का बैंक हुआ खाली

बेटे द्वारा बाप के बैंक अकांउट से 2.76 लाख रुपये निकलवा दिए जाने के बाद पीड़ित पिता ने साइबर सेल में इस मामले की शिकायत की है। इस केस के बच्चे की गलती व नादानी के चलते पिता के 2 डेबिट कार्ड्स की डिटेल ठगों तक पहुॅंच गई जिसका खामियाजा अब पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस व साइबर सेल मामने की जांच में जुटी है और बेचारे बाप को उसके पैस वापिस मिलेंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल लग रहा है। बहरहाल इस तरह के वाकये हर माता-पिता को सचेत करते हैं कि उन्हें अपने बच्चों की गेमिंग हैबिट को बहुत ध्यान से करना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here