
पिछले कई दिनों से Motorola के नए फोन Moto G87 5G को लेकर लीक्स आ रहे थे। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस फोन की घोषणा कर दी। कंपनी ने Moto G87 5G फोन को पेश किया है, जो दमदार कैमरा और बड़ी स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। फोन में आपको 200 MP के मेन कैमरे के साथ 6.78 इंच की स्क्रीन मिल जाती है। हालांकि यह फोन फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है, लेकिन जल्द ही भारत में भी आने की उम्मीद है।
Motorola Moto G87 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.78 इंच की स्क्रीन मिल जाती है। कंपनी ने Extreme AMOLED पैनल का उपयोग किया है, जो 1.5K स्क्रीन रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। वहीं इसमें आपको 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla® Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है, जो बहुत हद तक स्क्रैच से सुरक्षित रखता है।
सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने इसे काफी बेहतर बनाया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफाइड है। यानी फोन पानी व धूल से बहुत हद तक सुरक्षित है। यह फोन डेढ़ मीटर पानी में आधे घंटे से ज्यादा तक सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही मोटो जी87 5जी को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। यह फोन MIL-STD-810H स्टैंडर्ड सपोर्ट करता है, जो इसे खराब कंडिशन में भी सुरक्षित रहने का भरोसा देता है।
अच्छी डिस्प्ले और डिजाइन के साथ ही इसमें आपको बेहतर ऑडियो इंटीग्रेशन भी मिलता है। फोन में डुअल स्पीकर हैं, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ हाई-रेज ऑडियो सर्टिफाइड हैं।
रही बात कैमरे की, तो Motorola Moto G87 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 200 MP का है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह फोन 2x तक लॉसलेस ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं मेन कैमरे के साथ OIS का सपोर्ट मिलता है, जहां आप न सिर्फ रात में अच्छी फोटोग्राफी कर पाएंगे, बल्कि दिन में भी फोटोग्राफी के दौरान यदि हाथ थोड़े हिल जाते हैं, तो भी यह सही फोटो क्लिक करेगा। फोटो ब्लर नहीं होगा। वहीं फोन का दूसरा सेंसर 8MP का है, जो एक अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन के कैमरे AI पावर्ड हैं।
फोन में ऑटो स्माइल कैप्चर और पोर्ट्रेट मोड्स जैसे कुछ अच्छे फीचर मिलते हैं, जो फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। मोटो जी87 5जी में पोर्ट्रेट मोड में आपको फुल व्यू 24mm, वाइड व्यू 35mm और स्टैंडर्ड व्यू 50mm का ऑप्शन मिलता है। कैमरे के साथ AI एडिटिंग टूल्स, म्यूजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, रीइमेजिन और ऑटो फ्रेम जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं, जो काफी उपयोगी हैं।
Moto G87 5G के डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरे के बाद परफॉर्मेंस की बात करें, तो कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ पेश किया है। 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस चिपसेट में आपको ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 12GB की रैम मेमोरी मिल जाती है, जहां रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से आप 24GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए फोन में 5200 mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर काम करता है और इसमें आपको गूगल जेमिनाई और सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।











