200MP कैमरा और सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा Redmi K50S Pro, जानें खास बातें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Redmi-k50s-Pro.jpg

Redmi K50S Pro स्मार्टफोन 200-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले इस तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। रेडमी का यह स्मार्टफ़ोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो HDR10+ सपोर्ट करेगा। यह फोन 200-मेगापिक्सल प्राइमसरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

टिपस्टर योगेश बरार ने ट्वीटर पर अपकमिंग Redmi K50S Pro स्मार्टफोन की कुछ जानकारी शेयर की हैं। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर रेडमी का यह स्मार्टफ़ोन 200-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ स्पॉट किया जा चुका है। यह फ़ोन चाइना 3C डेटाबेस में मॉडल नंबर 22081212C के साथ स्पॉट किया जा चुका है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। अब योगेश बरार ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स दोबारा कंफर्म की हैं।

Redmi K50S Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K50S Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करेगा। योगेश बरार के मुताबिक, रेडमी का यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 6GB रैम वाला Redmi का सस्ता फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

रेडमी का अपकमिंग फोन 8GB की रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB की रैम + 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Redmi K50S Pro स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।