
सैमसंग इन दिनों अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन 2023 के लिए नए 200MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है। Samsung के नए 200MP कैमरा सेंसर को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Samsung Electronics ने नए 200MP कैमरा सेंसर के डेवलपमेंट का काम पूरा कर दिया है। अब सैमसंग ने इस कैमरा सेंसर के लिए सप्लायर्स को चुनने का काम कर रही है।
Samsung Electro-Mechanics ने नए 200MP ISOCELL सेंसर के लिए 70 प्रतिशत सेंसर के ऑर्डर भी दे दिए हैं। ETNews की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Electronics और उसके दूसरे पार्टनर्स बचे हुए 30 प्रतिशत ऑर्डर को पूरा करेंगे। नए सैंसर का डिज़ाइन फ़ाइनल करने के बाद अब कंपनी नए ISOCELL HP3 कैमरा सेंसर के प्रोडक्शन के काम को पूरा करने में लगी हुई है। सैमसंग का यह कैमरा सेंसर 2023 के फ्लैगशिप फ़ोन में दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Samsung Galaxy S23 में कंपनी पहली बार 200MP ISOCELL HP3 कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।
फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज में मिलेगा नया कैमरा
सैमसंग पहले भी 200MP कैमरा सेंसर तैयार कर चुकी है। सैमसंग के इस कैमरा सेंसर का नाम ISOCELL HP1 है, लेकिन कंपनी अपने फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए नए 200MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है जो कि मौजूदा HP1 कैमरा सेंसर से अलग होगा।
सैमसंग का नया 200MP कैमरा सेंसर ISOCELL HP3 के नाम से पेश किया जा सकता है, जो कि मौजूदा HP1 का अपग्रेड है। सैमसंग का HP1 कैमरा सेंसर 8K और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ ही यह कैमरा सेंसर HDR और Double Super फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका
सैमसंग ने फिलहाल अपने नए 200MP कैमरा लेंस के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि सैमसंग Galaxy S23 स्मार्टफोन स्मार्टफोन के लॉन्च के समय कैमरा के डिटेल्स रिवील कर सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत


















