
रियलमी ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि कंपनी अपनी नंबर सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Realme 11 5G और Realme 11x 5G भारतीय बाजार में लाने वाली है। वहीं आज ब्रांड की ओर से इनकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि रियलमी 11 5जी और रियलमी 11एक्स 5जी 23 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होंगे।
Realme 11 5G और 11x 5G इंडिया लॉन्च
कंपनी ने बताया है कि रियलमी 11 5जी फोन तथा रियलमी 11एक्स 5जी फोन 23 अगस्त को भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे। इसी दिन नए रियलमी मोबाइल्स का प्राइस अनाउंस किया जाएगा। फोन लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसके कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित आधिकारिक वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देखा जा सकेगा। बता दें कि ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Unleash the power of double innovation with the #realme11Series5G.
Our brand ambassador is all set to take the leap into the future. #DoubleAceDoubleLeap #realme5thAnniversary
Know more: https://t.co/Isu9Lf2ReQ pic.twitter.com/UaZuKUujPK
— realme (@realmeIndia) August 16, 2023
Realme 11 5G और 11x 5G की खूबी
फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि realme 11 5G फोन में 108MP camera दिया जाएगा तथा साथ ही बैटरी को तेजी ये चार्ज करने के लिए इसमें 67W charging तकनीक भी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर realme 11X 5G फोन को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें 64MP AI camera मौजूद रहेगा तथा यह स्मार्टफोन 33W charging तकनीक सपोर्ट करेगा।
Realme 11 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6100+
- 8GB Dynamic Memory Expansion
- 100MP Rear Camera
- 67W SUPERVOOC Charging
डिस्प्ले : रियलमी 11 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है जो पंच-होल स्टाइल वाली होगी। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट भी देखने को मिल सकती है।
प्रोसेसर : Realme 11 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी मोबाइल में एआरएम जी57 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।
रैम व मैमोरी : रियलमी 11 5जी फोन को डायनामिक मैमोरी एक्सपेंशन तकनीक से लैस किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन में 8जीबी की वचुर्अल रैम दी जाएगी जो फिजिकल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर प्रदान कर सकेगी।
ऑपरेटिंग सिस्टम : नया रियलमी मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में रियलमी यूआई 4.0 की लेयर मौजूद रहेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी रियलमी 11 5जी को ओएस तथा सिक्योरिटी अपडेट के साथ भारतीय बाजार में उतारेगी।
रियर कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Realme 11 5G में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ पोर्टरेट लेंस भी मौजूद रहेगा।
फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 11 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह 5पी लेंस हो सकता है जो एफ/2.45 अपर्चर की क्षमता के साथ काम कर सकेगा।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी 11 5जी फोन में 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी देखने को मिलेगा।
चार्जिंग : बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Realme 11 5G को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।









