30 दिन चलने वाले सस्ते रिचार्ज, कीमत 150 रुपये से कम, कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा भरपूर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Telecom-News-Jio-Airtel-BSNL.jpg

अगर आप भी कम कीमत में 30 दिनों की वैधता (30 days plan) वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपको हम आज 150 रुपये से कम प्राइस वाले Recharge Plan की जानकारी देने वाले हैं। इस लिस्ट में Airtel, Vodafone Idea और BSNL के प्लान शामिल हैं। हालांकि, Reliance Jio के पास 150 रुपये से कम कीमत में 30 दिन वैधता वाला कोई प्लान नहीं है। वहीं, अगर बात करें Cheapest Recharge Plans Under rs 150 की तो इनमें टॉकटाइम और डाटा का भरपूर लाभ मिलता है। आइए आगे जानते हैं एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के सस्ते 30 Days Prepaid Plan के बारे में सबकुछ।

Vodafone Idea के 30 दिन वैधता वाले प्लान

1. Vodafone Idea का 137 रुपये वाला प्लान: वोडाफोन आइडिया के 137 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के लिए दस ऑन-नेट नाइट मिनट दिए जाते हैं। साथ ही सभी कॉल्स के लिए, यूजर्स से 2.5 पैसे/सेकंड की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, नाईट कॉल मिनट्स रात के समय 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आउटगोइंग एसएमएस के लिए 1/1.5/5 रुपये का चार्ज वसूल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 18 साल से कम उम्र वाले को अब नहीं मिलेगा Mobile SIM card, जानें और क्या कहता है सरकारी नियम

2. Vodafone Idea का 141 रुपये वाला प्लान: इसके अलावा अगर बात करें 141 रुपये के वाउचर की तो यह 31 दिनों की वैधता के साथ कंपनी की ओर से पेश किया गया है। इस रिचार्ज में भी यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के लिए 10 ऑन-नेट नाइट मिनट दिए जा रहे हैं जो कि रात के मिनट का लाभ 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लिए ही मौजूद रहेंगे।आउटगोइंग एसएमएस के लिए 1/1.5/5 रुपये का चार्ज लिया जाएगा।

3. Vi के 111 और 107 रुपये वाले प्लान: Vi ने 30 और 31 दिनों की वैधता के साथ ही दो और रिचार्ज पेश किए थे जो कि क्रमश: 107 रुपये और 111 रुपये के वाउचर हैं। डाटा वाउचर होने के कारण प्लान्स यूजर्स को एसएमएस भेजने की अनुमति नहीं मिलती। वहीं, कॉलिंग और किसी प्रकार का लाभ इन प्लान में नहीं मिलेगा। हालांकि, 30 दिन की वैधता के साथ वीआई के 107 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 200MB और 111 रुपये वाले रिचार्ज में 31 दिन के लिए 200MB डाटा मिलेगा।

Airtel के 30 दिन वैधता वाले प्लान

Airtel Rs 109 Recharge Plan: अगर बात करें एयरटेल के 109 रुपये वाले प्लान की तो यह एक स्मार्ट पैक है जो कि 30 दिन की वैधता के साथ आता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। वहीं, प्लान में 200MB का डाटा ग्राहकों को दिया जाता है। इसके अलावा रिचार्ज में लोकल व एसटीडी पर कॉलिंग के लिए आपसे 2.5 पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किया जाएगा। एसएमएस पर आपको लोकल में 1 रुपये और एसटीडी एसएमएस में 1.5 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: 5G Service सितंबर-अक्टूबर से होगी इंडिया में शुरू, इन शहरों में सबसे पहले दौड़ेगा 5G Internet
Airtel Rs 111 Recharge Plan: इस प्लान में मिलने वाले लाभ बिल्कुल 109 रुपये रिचार्ज जैसे ही हैं। लेकिन, इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने की मंथली वैधता मिलती है। यानी कि यदि महीना 31 दिन की का है तो आपको पूरे 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें आपको 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसके साथ ही 200एमबी का डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा रिचार्ज में लोकल व एसटीडी पर कॉलिंग के लिए आपसे 2.5 पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किया जाएगा। मैसेज की बात की जाए तो लोकल मैसेज पर 1 रुपये और एसटीडी मैसेज पर अपको 1.5 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।

Airtel Rs 128 Recharge Plan: अगर बात करें Rs 128 वाले इस मंथली प्लान रिचार्ज की तो इसमें आपके फूल वैल्यू मिलती है। यानी कि कॉलिंग के लिए पूरू 128 रुपये का वैल्यू मिलेगा। रही बात कॉलिंग शुल्क की तो 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किया जाता है। वहीं, वीडियो कॉल के लिए 5 पैसे प्रति सेकेंड और डाटा चार्ज 50 पैसे प्रति एमबी की दर से शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा SMS के लिए 1 रुपये लोकल व 1.5 रुपये एसटीडी मैसेज के लिए पैसे देने होंगे।

Airtel Rs 131 Recharge Plan: एयरटेल के 131 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यह बिल्कुल 128 रुपये वाले प्लान की तरह ही है। इस प्लान सिर्फ वैधता का अंतर है। 128 रुपये के रिचार्ज में 30 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 131 रुपये वाले प्लान में 1 महीने यानी मंथली वैधता दी जाती है। वहीं अंतर यह भी है कि इसमें आपको पूरा 131 रुपये का बेनिफिट मिलता है। रही बात कॉलिंग और डाटा की तो कॉलिंग के लिए कंपनी 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क चार्ज कर रही है। वहीं एसएमएस के लिए लोकल पर 1 रुपया और एसटीडी पर 1.5 रुपये शुल्क देना होगा। डाटा के लिए कंपनी 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज कर रही है। कुल मिलाकर कहें तो यह प्लान साफ तौर पर इनकमिंग कॉल और थोड़े आउट गोइंग के लिए है। इसमें डाटा बहुत महंगा है।

BSNL के 30 दिन वैधता वाले प्लान

BSNL का 75 रुपये वाला प्लान: BSNL के इस प्लान की बात करें तो यह रिचार्ज भी 30 दिन की वैधता के साथ आता है। साथ ही इसमें यूजर्स को डाटा, कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। प्लान में 30 दिनों के लिए वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इतना ही नहीं प्लान में इन लाभ के अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी बेनिफिट भी मिलता है।

BSNL का 147 रुपये वाला प्लान: अगर बात करें BSNL के 147 रुपए वाले रिचार्ज की तो इसमें 250 मिनट की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी हाई-स्पीड डाटा और BSNL ट्यून की सर्विस भी मिलती है।