7000mAh बैटरी और 8GB RAM वाले 5G फोन पर आ गया 3000 का डिस्काउंट! खरीदें सिर्फ ₹14999 स्टार्टिंग प्राइस पर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/moto-g37-power.jpg

मोटोरोला ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च किया था जो तगड़ी 7000mAh battery, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। यूं तो यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था लेकिन अब कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। ऑफर के तहत मोटो जी37 पावर के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

Moto G37 Power पर ऑफर

मोटो जी37 पावर 5जी फोन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह भारी छूट मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वाले टॉप वेरिएंट पर दी जा रही है। यह मेमोरी वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 21,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के तहत इसे 3 हजार रुपये की छूट के साथ सिर्फ 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसी तरह Moto G37 Power 5G फोन के 4GB RAM वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। 4जीबी रैम मॉडल को 64जीबी मेमोरी के साथ 15,999 रुपये में और 128जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर के साथ इस 5जी फोन को 14,999 रुपये में और 15,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह मोटोरोला का 5जी फोन डिस्काउंट ऑफर के साथ सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Axis और HDFC Bank Credit card से पेमेंट करने पर यह 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। डील की डिटेल जानने के छूट के साथ नया मोटोरोला 5जी फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

Moto G37 Power की स्पेसिफिकेशन्स

पावर बैकअप के लिए Moto G37 Power 5G फोन में तगड़ी 7000mAh Battery लगाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5जी फोन 16 घंटे, 49 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower तकनीक दी गई है। यह सस्ता 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरा मोबाइल भी चार्ज किया जा सकता है।

Moto G37 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित माययूएक्स पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में मोटो जी37 पावर 5जी स्मार्टफोन 5,70,353 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

बताते चलें कि यह मोटोरोला का 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। इस मोबाइल में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते 5जी फोन में Arm Mali-G57 GPU दिया गया है।

मोटो जी37 पावर 5जी फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi और 1050nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन डिस्प्ले Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन बिना परेशानी चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G37 Power स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

मोटोरोला जी37 पावर स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूत प्रदान करता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। ग्राहकों को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio और Google Gemini जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Stereo Speakers, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है।