
TECNO के बारे में कल ही खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘स्पार्क’ सीरीज़ को बढ़ाने की योजना बना रही है और इसके तहत नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro लॉन्च करेगी। वहीं अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टेक्नो ने घोषणा कर दी है कि 33W fast charging और 48MP Camera से लैस टेक्नो स्पार्क 8 प्रो कल ही यानी 29 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस टेक्नो मोबाइल की सेल भारत में शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर होगी, जहां फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है।
Be charged always! Spark 8Pro is equipped with a 33W super-fast charger, that speedily charges 85% in an hour.
Launching on 29th December 2021.#TECNO #ComingSoon #StayTuned pic.twitter.com/Pp3PSsEWMm
— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) December 27, 2021
Tecno Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
यहां सबसे पहले आपको बता दें कि टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन बांग्लादेश में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लिहाजा इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक हैं। इंटरनेशनल मार्केट में Tecno Spark 8 Pro को 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टेक्नो फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M33 5G Phone का लॉन्च आया करीब, इसमें मिलेगी 6GB RAM और 6,000mAh Battery
कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 8 Pro फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में फोन के बैक पैनल क्वॉड फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और थर्ड एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई तकनीक के साथ काम करता है।
Tecno Spark 8 Pro में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। आपको बता दें कि बंग्लादेश में यह फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 14,500 रुपये के करीब है।






















