141 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी! इससे सस्ता नहीं मिलेगा कहीं, यहां पढ़ें फुल डिटेल और अभी उठाएं लाभ

Join Us icon

4G और 5G सर्विस के नाम पर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार प्राइस बढ़ने पर लगी हुइ हैं। वहीं एक ऐसी भी कंपनी है जो अभी भी बेहद ही कम प्राइस में बहुत लंबी वैलिडिटी मुहैया करा रही है। मैं बात कर रहा हूं MTNL की। कंपनी का एक प्लान 141 रुपये का है और उसमें आपको पूरे एक साल की वैधता मिलती है। जहां Jio, Airtel और VI जैसी कंपनियां इतने पैसे में एक महीने या इससे भी कम समय की वैलिडिटी मुहैया करा रही हैं। वहीं MTNL के इस प्लान में आपको 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि टैरिफ प्लान के मामले में BSNL काफी सस्ता माना जाता है। परंतु BSNL के पास भी इस तरह का प्लान नहीं है। इस प्लान को आप कैसे ऑ36प्ट कर पाएंगे और इसमें क्या बेनिफिट्स मिलेंगे इस बारे में आगे में विस्तार से बताया है।

सबसे सस्ता 365 दिनों वाला प्लान

एक नॉर्मल 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान पाने के लिए मोबाइल यूजर्स को तकरीबन 200 रुपये का रिचार्ज करवाना ही पड़ता है। वहीं पूरे साल की वैलिडिटी चाहिए हो तो समझो 1,000 रुपये तो चुकाने ही पड़ेंगे। ऐसे में सिर्फ 141 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी देने का कमाल MTNL ने किया है। जो काम Jio, Airtel, Vi और BSNL तक नहीं कर पाई उसे सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने सच कर दिखाया है। एमटीएनएल का यह प्लान पूरे एक साल अर्थात् 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है।

free incoming calls validity plan after jio airtel vi recharge price increased indian mobile user demands trai

MTNL के 141 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स पर नज़र डाले तो 365 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि इसमें 365 दिनों के लिए मोबाइल सर्विस मिलती है और आपका नंबर ऑन रहता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में 90 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा मिलता है जिसका यूज़ 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से किया जा सकता है। इन 90 दिनों के लिए एमटीएनएल नेटवर्क पर कॉलिंग पूरी तरह से फ्री रहती है तथा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 200 मिनट प्राप्त होती हैं। इसे भी पढ़ें : 500 रुपये से भी कम कीमत वाले कीपैड मोबाइल फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऐसे ले सकते हैं लाभ

हालांकि एक बात बता दूं कि MTNL की सर्विस सिर्फ दिल्ली और मुंबई में है ऐसे में इस सिम को आप देश के दूसरे हिस्से से नहीं खरीद पाएंगे। हां! परंतु एक बात कही जा सकती है जैसा कि आप जानते हैं पूरे देश में रोमिंग सर्विस फ्री है। ऐसे में आप यदि दिल्ली या मुंबई से MTNL के सिम की खरीद लेते हैं तो इसका लाभ आप देश की दूसरे हिस्से में भी ले सकते हैं। MTNL की सर्विस में BSNL से रोमिंग मिल जाती है।

प्लान के फायदें

यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम पैसा खर्च करने अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं। बहुत से ऐसे मोबाइल यूजर हैं जिन्हें अपने फोन में न तो इंटरनेट चलाने की जरूरत पड़ती है और ना ही वह अधिक कॉलिंग करते हैं। ऐसे उपभोक्ता सिर्फ इंमरजेंसी में काम आने के लिए तथा सगे संबंधियों से जुड़े रहने के लिए ही मोबाइल फोन अपने पास रखते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए सिर्फ 141 रुपये में पूरे साल की वैलिडिटी मिलना सबसे बेस्ट डील है। प्लान में बिना ज्यादा पैसा चुकाए लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी तथा इनकमिंग भी मुफ्त रहेगी। बता दें कि इस प्लान में 90 दिनों के बाद अगर आउटगोइंग कॉल करनी भी पड़ती है तो उसका खर्च सिर्फ 0.02 पैसा प्रति सेकेंड रहेगा। अगर आप भी एमटीएनएल सर्किल में रहते हैं तो अभी इस धमाकेदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea giving 3 months free Recharge offer for record vaccination in india WhatsApp massage viral

365 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स

एमटीएनएल का यह प्लान सिर्फ इस कंपनी का ही नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे सस्ता 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। Jio, Airtel, Vi और BSNL कोई भी इस कंपनी इस प्राइस को इतनी लंबी वैलिडिटी वाला प्लान नहीं दे रही है। अगर इस कंपनियों के सबसे सस्ते 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स का जिक्र करें तो आगे दिए आप पढ़ सकते हैं कि कौन सी कंपनी कितने रुपये में सबसे सस्ता एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान दे रही है। यह भी पढ़ें : Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान?

BSNL का 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल का सबसे सस्ता 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 797 रुपये में आता है। साल भर की वैधता देने वाले इस मोबाइल प्लान पर फिलहाल एक ऑफर भी चल रहा है जिसके अनुसार अगर 12 जून से पहले इसका रिचार्ज करा लेते हैं तो 30 दिन की वैलिडिटी एक्स्ट्रा भी मिलेगी और 797 रुपये में कुल 395 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होगी।

indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिल रहा है जो शुरू के 60 दिनों तक हर रोज प्राप्त होगा। इसी तरह यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100एसएमएस भी प्रदान कर रहा है। एक और खासियत की बात करें तो दिन का 2 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद भी बीएसएनएल यूजर इस प्लान में 80केबीपीए की स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

Vi का सबसे सस्ता 365 दिन वाला प्लान

एक साल की वैधता वाले प्लान्स के मामले में वोडाफोन आइडिया यानि वीआई ने भी अपनी धाक जमाते हुए एक हजार रुपये से कम में 365 दिन की वैलिडिटी दी है। वीआई का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान 999 रुपये की कीमत पर मिलता है। Vi के 999 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसका रिचार्ज प्रीपेड यूजर करवा सकते हैं। इस प्लान में पूरे साल की वैधता के साथ ही कुल 50 जीबी इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होता है। अच्छी बात यह भी है कि इस 50 जीबी डाटा का यूज़ बिना किसी दैनिक वैलिडिटी के कभी भी किया जा सकता है।

365 days bsnl cheapest recharge plan unlimited calling data sms

Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वैलिडिटी प्लान

एयरटेल कंपनी सिर्फ 1,799 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है। सालभर की वैधता देने वाले इस प्लान में 1799 रुपये का रिचार्ज कराने पर 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 24 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। इस प्लान में सभी नेशनल वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री मिलती है। इसी तरह 360 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होते हैं। एयरटेल की बड़ी खूबी यह भी है कि इस प्लान में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, विंक म्यूजिक और फ्री कॉलरट्यून के साथ ही 100 रुपये का फास्ट टैग कैशबैक भी प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio के 3 सबसे अफोर्डेबल प्लान, जानें किसमें आपको ज्यादा फायदा

Jio का सबसे सस्ता 365 दिनों वाला प्लान

रिलायंस जियो 2,999 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी प्रदान कर रही है। इस प्लान उपर बताए गए सभी प्लान्स से महंगा प्रतीत तो हो रहा है लेकिन इसमें मिलने वाला डाटा बेनिफिट भी अन्य सभी कंपनियों के सबसे सस्ते 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान से अधिक है। सीधे प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें हर दिन 2.5जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यानि जियो यूजर्स को कुल 912.5 जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसी तरह हर 100 एसएमएस भी मिल रहे हैं।

jio phone cheapest recharge rs 75 daily calling internet data free

इस जियो प्लान में पूरे साल तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट मिल रहे हैं। जियो यूजर्स इस प्लान में Disney+ Hotstar के साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी पा सकते हैं। यहां बताते चलें कि यह जियो का 365 दिन वाला प्लान उन लोगों के लिए तो बेस्ट हैं जो डाटा का अधिक यूज़ करते हैं, लेकिन उनके लिए यह किसी काम का नहीं जो कम से कम पैसे में लंबी वैलिडिटी पाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here