Jio के 200 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स, बार-बार मोबाइल रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

Join Us icon

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और एक ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसकी वैलिडिटी 200 दिन या उससे ज्यादा हो, तो Reliance Jio के पास इस समय कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। जियो के ये लॉन्ग-टर्म प्लान अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिनमें वॉयस-ओनली यूजर्स, हाई-डाटा यूजर्स, 5G और OTT सब्सक्रिप्शन चाहने वालों के लिए अलग-अलग ऑप्शन हैं। आइए आपको बताते हैं रियालंस जियो के 200 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान से पूरी डिटेलः

Jio ₹1748 प्रीपेड प्लान

Jio का यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यानी आपको करीब पूरे 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है।। 1748 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें इंटरनेट डाटा की जरूरत नहीं होती है और जो सिर्फ कॉलिंग के लिए नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पूरी तरह वॉयस-ओनली प्लान है यानी इसमें किसी तरह का मोबाइल डाटा नहीं दिया जाता है। हालांकि एंटरटेनमेंट के लिए इसमें JioTV का एक्सेस और क्लाउड स्टोरेज के तौर पर 50GB JioAICloud की सुविधा जरूर मिलती है। सीनियर सिटिजन या सेकेंडरी नंबर यूज करने वालों के लिए यह प्लान काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

jio-long-term-prepaid-recharge-plans

Jio ₹2025 प्रीपेड प्लान

Jio का 2025 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 500GB डाटा दिया जाता है। यूज़र्स को प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है, जबकि योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके स्पेशल डिजिटल बेनिफिट्स हैं। इसमें नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल, 3 महीने का JioHotstar Mobile या TV सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है, जिसकी वैल्यू करीब ₹35,100 बताई जाती है।

jio-long-term-prepaid-recharge-plans

Jio ₹3599 प्रीपेड प्लान

Jio का 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो साल भर के लिए एक ही बार में रिचार्ज करना चाहते हैं और रोजाना ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें कुल 912.5GB डाटा दिया जाता है यानी प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डाटा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। योग्य सब्सक्राइबर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Jio Finance पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल, 3 महीने का JioHotstar Mobile या TV सब्सक्रिप्शन और JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज मिलता है। Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है।

Jio ₹3999 प्रीपेड प्लान

Jio का 3999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी कुल 912.5GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2.5GB डाटा। कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स इस प्लान में भी वही हैं -अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS। हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है और योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।

इस प्लान को खास बनाते हैं इसके एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स, जिनमें FanCode, JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है। इसके अलावा, Jio Finance पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल और 3 महीने का JioHotstar Mobile या TV सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है। स्पोर्ट्स और OTT कंटेंट देखने वालों के लिए यह प्लान ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या ₹1748 वाले Jio प्लान में इंटरनेट डाटा मिलता है?

नहीं, ₹1748 वाला प्लान पूरी तरह वॉयस-ओनली है और इसमें कोई मोबाइल डाटा शामिल नहीं है।

Jio के कौन से प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है?

₹2025, ₹3599 और ₹3999 वाले प्लान में योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है।

₹2025 प्लान में Google Gemini Pro का फायदा किसे मिलेगा?

यह बेनिफिट 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए है और शर्त यह है कि यूजर लगातार ₹349 या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहे।

JioHotstar सब्सक्रिप्शन कितने समय के लिए मिलता है?

₹2025, ₹3599 और ₹3999 वाले प्लान में 3 महीने का JioHotstar Mobile या TV सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी शर्तें लागू होती हैं।

कौन सा Jio प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी है?

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो ₹1748 प्लान बेहतर है। वहीं पूरे साल डाटा, 5G और OTT बेनिफिट्स के लिए ₹3599 या ₹3999 वाला प्लान ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी माना जा सकता है।

Jio का प्रीपेड प्लान कैसे रिचार्ज करें?

आप MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, Google Pay, PhonePe, Paytm या किसी भी नजदीकी मोबाइल रिचार्ज स्टोर से इन प्लान्स को रिचार्ज कर सकते हैं।

अगर प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाए तो क्या होगा?

वैलिडिटी खत्म होने के बाद आपकी आउटगोइंग कॉल्स, डाटा और SMS सेवाएं बंद हो सकती हैं। नंबर एक्टिव रखने के लिए दोबारा रिचार्ज करना जरूरी होता है।

क्या वैलिडिटी खत्म होने से पहले रिचार्ज कराया जा सकता है?

हां, आप वैलिडिटी खत्म होने से पहले रिचार्ज करा सकते हैं। नया प्लान मौजूदा प्लान खत्म होने के बाद ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाता है।

JioHotstar या अन्य सब्सक्रिप्शन एक्टिव कैसे होंगे?

रिचार्ज के बाद आपको MyJio ऐप या संबंधित ऐप (जैसे JioHotstar, JioAICloud) में अपने Jio नंबर से लॉग-इन करना होता है। कई मामलों में बेनिफिट्स अपने-आप एक्टिव हो जाते हैं।

अनलिमिटेड 5G डाटा पाने के लिए क्या करना जरूरी है?

अनलिमिटेड 5G डाटा पाने के लिए आपके एरिया में Jio 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए और आपके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन होना जरूरी है।

क्या ₹1748 वाले वॉयस-ओनली प्लान में डाटा ऐड-ऑन लिया जा सकता है?

हां, जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा ऐड-ऑन रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन बेस प्लान में डेटा शामिल नहीं होता।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here