सबसे सस्ते OnePlus 5G फोन पर 5500 का डिस्काउंट! बिक रहा सिर्फ 17499 रुपये में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/OnePlus-N6x-5G.jpg

वनप्लस ने 31 जुलाई को इंडिया में अपना सबसे सस्ता 5जी फोन OnePlus N6x लॉन्च किया था। उस वक्त यह मोबाइल 18,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर आया था परंतु बाद में कंपनी ने मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर 2000 रुपये की बढ़ोतरी करके इसे महंगा कर दिया था। लेकिन अब दिवाली के मौके पर इस अफोर्डेबल 5जी फोन पर पूरे 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बैंक ऑफर के साथ यह मोबाइल 5500 रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

OnePlus N6x 5G पर ऑफर

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है और मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 22,999 रुपये है। लेकिन शॉपिंग साइट अमेजन पर यह मोबाइल भारी छूट के साथ सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। अमेजन पर 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,499 रुपये में बेचा जा रहा है और 128जीबी मेमोरी वाला फोन 18,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

128GB OnePlus N6x 5G पर 4000 की फ्लैट छूट मिल रही है जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है। वहीं अगर आप फोन खरीदते वक्त HDFC Credit Card से ईएमआई बनवाते हैं तो 1500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी इस 128जीबी वेरिएंट वाले 5जी मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस 17499 रुपये पड़ेगा। वहीं 64जीबी वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये होगा। यह सस्ता वनप्लस 5जी फोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

OnePlus N6x 5G स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें दी गई पावरफुल 7000mAh बैटरी है। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में यह मोबाइल नॉर्मल यूज में 2.5 दिन तक काम कर सकता है। वहीं Super Power Saving Mode के साथ सिर्फ 1% बैटरी पर ही तकरीबन 54 मिनट की कॉलिंग की जा सकती है। यह वनप्लस फोन 15W फास्ट चार्जिंग और Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

OnePlus N6x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वनप्लस एन6एक्स की स्क्रीन Aqua Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले और चिकने​ हाथों से भी डिस्प्ले को बिना रूकावट यूज़ किया जा सकता है।

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 5,77,250 आ चुका है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के​ लिए इसमें 5300mm VC चैंबर मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह वनप्लस फोन 10x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस एन6एक्स में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वनप्लस एन6एक्स 5जी फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं फोन को दी गई ArmorShell प्रोटेक्शन के चलते जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने के बाद भी OnePlus N6x 5G सुरक्षित रह सकता है। इस मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।