
एक ओर जहां स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने फैंस के लिए तगड़ा तोहफा लेकर आई है। कंपनी की ओर से मिडरेंज में लाया गया प्रीमियम मोबाइल फोन Samsung Galaxy M56 5G डिस्काउंटेड रेट पर बेचा जा रहा है। बिना किसी बैंक क्रेडिट कार्ड के ही यह सैमसंग 5जी फोन सस्ते प्राइस पर खरीदा जा सकता है। सैमसंग की स्कीम में यह स्मार्टफोन अब अपने लॉन्च प्राइस से भी कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Samsung Galaxy M56 5G प्राइस
सबसे पहले तो आपको बता दें कि 8GB RAM + 128GB Storage के साथ यह सैमसंग 5जी फोन 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इन दिनों मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को महंगा कर रही है लेकिन, Samsung ने इस मोबाइल पर प्राइस ड्रॉप कर दिया है। हालांकि यह कितने दिन तक सस्ते रेट पर बिकेगा, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल इसी 8जीबी+128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 23,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन का सेलिंग प्राइस है जो शॉपिंग साइट अमेजन पर खरीदारी के लिए मौजूद है। यानी Samsung Galaxy M56 5G फोन पूरे 4,500 रुपये सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। मजे की बात है कि इस कीमत पर फोन पाने के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड या कूपन इत्यादि की जरूरत भी नहीं है। कोई भी ग्राहक यह सैमसंग फोन डिस्काउंट के साथ खरीद सकता है। गैलेक्सी एम56 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन यूं तो एंड्रॉयड 15 पर लाया गया था लेकिन इसे 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड प्राप्त है। यानी यह मोबाइल अभी एंड्रॉयड 16 पर काम करता है और आगे एंड्रॉयड 21 तक चलेगा। वहीं फोन में One UI 7 दिया गया है जो कई एआई फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है जो इसे लंबे समय तक स्मूथ बनाए रखेगी।
प्रोसेसिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन Exynos 1480 चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.75गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गैलेक्सी एम56 5जी फोन में LPDDR5x RAM तकनीक दी गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं स्लीमलेस डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 मौजूद है।
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy M56 5G फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster जैसे फीचर्स मौजूद है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus की लेयर चढ़ाई गई है। यह मोबाइल 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M56 5G फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।











