iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स में मिल सकता है 48MP Camera, Sony सेंसर्स का होगा ​इस्तेमाल

Join Us icon

Apple अपनी नेक्स्ट आईफोन सीरीज़ पर जोरशोर से काम शुरू कर चुकी है। यह कंपनी साल में एक ही बार मोबाइल लॉन्च करती है और उसी से पूरे टेक मार्केट को कब्जे में करने की कोशिश करती है। इस साल iPhone 15 series की एंट्री होनी है। इसी से जुड़ी नई खबर आई है कि एप्पल ने Sony कंपनी को कैमरा सप्लाई का ऑर्डर दिया है और इसमें 48 मेगापिक्सल कैमरा लेंस की मांग की गई है।

एप्पल फोन में सोनी का कैमरा

​मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्पल कंपनी ने सोनी को बहुत बड़ा ऑर्डर दिया है और इस ऑर्डर को समय रहते पूरा करने के लिए सोनी ने ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ कोलेब्रेशन किया है। खबर है कि सोनी कंपनी एप्पल के लिए 48 मेगापिक्सल कैमरा लेंस का निर्माण करेगी। ऑर्डर की मात्रा देखने हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 48एमपी सेंसर आईफोन 15 सीरीज़ के सभी मॉडल्स में दिया जा सकता है।

आईफोन 15 सीरीज़ मॉडल

उम्मीद की जा रही है कि नई आईफोन सीरीज़ में 5 मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इनमें Apple iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है। आईफोन 15 जहां सबसे छोटा मॉडल होगा वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स इस सीरीज़ का सबसे बड़ा और सबसे महंगा मॉडल होगा। इन सभी में 48MP Camera देखने को मिल सकती है।

आईफोन 15 प्राइस (लीक)

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नई आईफोन सीरीज़ की कीमत हालिया आईफोन 14 सीरीज़ के तुलना में अधिक होगी तथा यह एप्पल द्वारा लाई गई अभी तक की सबसे महंगी आईफोन सीरीज़ की हो सकती है। लीक के अनुसार वनिला मॉडल iPhone 15 का एवरेज सेलिंग प्राइस 925 डॉलर हो सकता है जो भारतीय करंसी अनुसार 76,000 रुपये के करीब है। बता दें कि iPhone 14 128GB भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।

Apple iPhone 14 Pro And iPhone 14 Pro Max Launched

आईफोन 15 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • लीक्स के अनुसार आईफोन 15 सीरीज़ के वनिला और प्लस मॉडल में जहां A16 Bionic चिप दिया जा सकता है। वहीं प्रो तथा प्रो प्लस मॉडल को A17 Bionic चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
  • Apple iPhone 15 Series के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट की शुरूआत भी कर सकती है। यानी नए आईफोंस लाइटनिंग केबल नहीं बल्कि एंड्रॉयड स्मार्टफोंस की ही तरह यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करेंगे।
  • आईफोंस अमूमन बहुत बड़ी बैटरी सपोर्ट नहीं करते हैं। लीक्स की मानें तो आईफोन 15 सीरीज़ में हमें 4,200एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max का डिस्प्ले साईज़ अलग अलग होगा। इनमें 6.1 इंच से लेकर 6.7 इंच तक की स्क्रीन दी जा सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here