
मोबाइल का रिचार्ज शुल्क काफी महंगा हो गया है। एक समय Jio का 84 दिनों का प्लान सिर्फ 399 रुपये में आता था लेकिन अब इस प्लान की कीमत 700 रुपये के आस पास आ चुकी है। वहीं Airtel और Vodafone तो और भी महंगे हैं। ऐसे एक ही कंपनी है जो अब भी कम शुल्क पर बेहतर प्लान मुहैया करा रही है और वह है BSNL। कंपनी के पास एक से बढ़कर एक प्लान और सभी प्लान यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हैं। BSNL का ऐसा ही एक प्लान है 499 रुपये का। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है और बेहद ही शानदार हैं। इस प्लान की तुलना यदि आप Jio और Airtel के प्लान से करते हैं तो वे इसके आगे कहीं नहीं ठहरते। लंबी वैलिडिटी के साथ आपको ढेर सारा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। तो चलिए इस प्लान के बारे में हम विस्तार से बात करते हैं।
499 रुपये वाला BSNL का प्लान
BSNL के 499 रुपये वाले प्लान के खूबियों की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यह कही जा सकती है कि कंपनी 90 दिनों की वैधता देती है। जहां निजी कंपनियां तीन महीना बोलकर 6 दिन चोरी कर लेती हैं वहीं यह सरकारी कंपनी पूरे 90 दिन मुहैया करा रही है। जैसा कि हमने पहले ही कहा था कि इसमें यूजर्स को ढेर सारा डाटा मिल रहा है। कंपनी यूजर्स को 2 GB डाटा डेली दे रही है। अर्थात 90 दिनों में आपको कुल 180 जीबी डाटा मिलता है। यदि आप डेली 2 जीबी हाई स्पीड की लिमिट को खत्म कर देते हैं तो फिर 40 kbps की दर से डाटा मिलती रहेगी। इसे भी पढ़ें : Jio ने दिया यूजर को बड़ा झटका, पूरे देश में नहीं शुरू होगी 5G सर्विस
वहीं इस प्लान के दूसरी खूबियों पर ध्यान दें तो कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग मुहैया करा रही है। आपको बता दूं कि कंपनी का यह प्लान कॉलिंग वाइस वाउचर के तहत ही उपलब्ध है। वहीं प्लान में आपको नेशनल रोमिंग सर्विस फ्री में मिलती है। भारत में कुल 22 टेलीकॉम सर्किल का निर्धारण किया गया है और उसी के तहत सेवाएं प्रदान की जाती हैं। बीएसएनएल की सर्विस देश के 20 टेलीकॉम सर्किल में है। दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल की सर्विस है और बीएसएनएल इन सर्किल में इसी कंपनी के साथ मिलकर रोमिंग सर्विस प्रदान कर रही है।
BSNL के 499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 SMS भी मिलता है। इसके साथ ही कंपनी PRBT सर्विस भी भी फ्री में दे रही है। वहीं यदि आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो कंपनी द्वारा जिंक म्यूजिक को पूरी तरह मुफ्त मुहैया कराई जा रही है। इसे भी पढ़ें : 5G-6G नहीं पहले 4G नेटवर्क सुधारो, हर यूजर्स की यही मांग
Jio का तीन महीने का प्लान
यदि आप 2 GB डाटा के साथ तीन महीने का प्लान Jio में देखते हैं तो कंपनी के इस रिचार्ज प्लान का शुल्क 719 रुपये है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। यानी कि आपको 168 GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही हर रोज 100 SMS और जियो ऐप्स दिए जाते हैं। Jio की बाकी सर्विस की तरह इसमें भी नेशनल रोमिंग सर्विस पूरी तरह से फ्री है। वहीं यदि आप 1.5 जीबी डाटा का प्लान लेते हैं तो आपको 666 रुपये चुकाने होंगे लेकिन इसमें भी आपको 84 दिनों की ही वैधता मिलती है।
Airtel का तीन महीने का प्लान
Airtel की सर्विस और भी महंगी है। कंपनी का 2 GB डाटा वाला प्लान लेते हैं तो आपको 839 रुपये चुकाने होंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें आपको कुल 168 GB का डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और नेशनल रोमिंग सर्विस फ्री है। एयरटेल के इस सर्विस में भी आपको कुछ ऐप और ओटीटी सर्विस मिल जाती हैं। वहीं यदि कंपनी के 1.5 GB डाटा की ओर आप देखते हैं तो उसकी कीमत 666 रुपये है और वह केवल 77 दिनों तक ही वैध है।
BSNL के आगे सभी फीके
अब आप BSNL के इस प्लान की तुलना Airtel और Jio के प्लान से करते हैं तो Jio का प्लान से करते हैं तो जियो का प्लान 220 रुपये महंगा है और उसमें आपको सिर्फ 84 दिन यानी कि बीएसएनएल से 6 दिन कम मिलता है। वहीं एयरटेल का प्लान देखें तो वह बीएसएनएल से 340 रुपये महंगा है और वैधता 6 दिन कम ही मिलती है। हां बीएसएनएल की एक बड़ी कही कही जा सकती है कि 4जी नहीं है लेकिन कंपनी ने कुछ शहरों में अपनी 4जी सर्विस शुरू कर दी है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि यदि आप लॉन्ग टर्म प्लान कॉलिंग के लिए लेना चाह रहे हैं तो बीएसएनएल बेस्ट है।























