4GB RAM और 48MP कैमरा के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता मोबाइल Moto E32, मिलेगी 5000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/Moto-G31-India-Launch-Price.jpg

Motorola ने आज टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘ई’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल फोन कंपनी ने Moto E32 नाम के साथ लॉन्च किया है जो लो बजट में आया है। मोटोरोला मोटो ई32 स्मार्टफोन 4GB RAM, Unisoc T606 SoC, 48MP Camera और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसने फिलहाल यूरोपियन मार्केट में 159 यूरो यानी तकरीबन 12,700 रुपये की कीमत एंट्री ली है। आगे Motorola Moto E32 के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

Motorola Moto E32

मोटो ई32 को कंपनी ने बजट फ्रैंडली फोन बताया है। यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Moto E32 की डिसप्ले आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Moto E32 का डायमेंशन 163.95 x 74.94 x 8.49एमएम और वजन 184 ग्राम है।

Moto E32 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। मोटोरोला ने मोटो ई32 स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 12GB RAM और 50MP Camera की पावर के साथ आया Vivo Y55 4G फोन, मिली 44W Fast Charging

फोटोग्राफी के मोटोरोला मोटो ई32 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto E32 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला ने अपने नए फोन को आईपी52 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है।

Moto E32 डुअल सिम फोेन है जिसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई32 स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यूरोप में यह मोबाइल फोन Misty Silver और Slate Gray कलर में लॉन्च हुआ है।