1,370 रुपये में moto A300 2026 भारत में लॉन्च, जानें इस फीचर फोन की खूबियां

Join Us icon

Lava International ने भारतीय बाजार में नया फीचर फोन moto A300 2026 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे रोज की कॉलिंग, मैसेजिंग और जरूरी कम्युनिकेशन को देखते हुए फीचर फोन पसंद करने वालों के लिए लाई है। फोन में कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ 2.0-इंच डिस्प्ले, 1,000mAh बैटरी, डुअल सिम और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि फोन के साथ 2 साल का रिप्लेसमेंट अस्योरेंस भी मिलता है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।

moto A300 2026 के फीचर्स

moto A300 2026 में 2.0-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक डिजाइन फोन को रोज के उपयोग और साथ में रखने में सुविधाजनक बनाता है। यह फोन कॉलिंग, मैसेजिंग और दूसरी जरूरी कम्युनिकेशन के लिए लाया गया है। फोन में MTK 6261M चिपसेट दिया गया है।

moto A300 2026 फोन में 1,000mAh की बैटरी दी गई है। जिसे लंबे समय तक चलने के हिसाब से तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम होगी। इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स एक ही फोन में दो नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।

moto A300 2026 में 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे अलग से खरीदना होगा। इससे यूजर्स फोन में फोटो, म्यूजिक और दूसरे निजी कंटेंट को स्टोर कर सकते हैं।
फोन में एक कैमरा भी दिया गया है। जिसकी मदद से बेसिक तस्वीरें ली जा सकती हैं।

moto A300 2026 Feature Phone में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Wireless FM Radio, Auto Call Recording, Instant Torch और Bluetooth शामिल हैं। Wireless FM की मदद से यूजर्स बिना मोबाइल डेटा या इंटरनेट कनेक्शन के न्यूज, म्यूजिक और दूसरे रेडियो कंटेंट सुन सकते हैं।

Auto Call Recording जरूरी कॉल की जानकारी को बाद में दोबारा सुनने के लिए उपयोगी हो सकता है। फोन में बेहतर कॉल क्लैरिटी का भी दावा किया गया है। moto A300 2026 में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन के साथ 2 साल की रिप्लेसमेंट अस्योरेंस का भी वादा किया है।

moto A300 2026 की कीमत और उपलब्धता

moto A300 2026 की कीमत सिर्फ 1,370 रुपये है। फोन को Black और Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह Amazon, Flipkart, Swiggy, Zepto और Blinkit के अलावा Lava के रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here