4GB RAM वाले सस्ते स्मार्टफोन OPPO A15s पर मिल रहा है सीधे 500 रुपये का डिस्काउंट, कम कीमत में है बेस्ट ऑफर

Join Us icon

OPPO कंपनी ने अपने इंडियन कस्टमर्स को खुश करने के लिए ओपो मोबाइल फोंस पर डिस्काउंट की शुरूआत की है। कंपनी ने इस साल के अंतिम पड़ाव पर पहुॅंचते हुए अपने लो बजट स्मार्टफोन OPPO A15s की कीमत में सीधे 500 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। यह 500 रुपये का डिस्काउंट कंपनी ने सीमित समय के लिए पेश किया है जो साल 2021 के अंतिम यानि 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान जो भी व्यक्ति ओपो ए15एस स्मार्टफोन खरीदेगा उसे डायरेक्ट 500 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा।

OPPO A15s 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट पर कंपनी की ओर से यह ऑफर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन अभी तक 12,990 रुपये की कीमत पर देश में बिक्री के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब ऑफर के तहत इस ओपो ए15एस स्मार्टफोन मॉडल को 500 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 12,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलेगा। यह ओपो मोबाइल Dynamic Black, Rainbow Silver और Fancy White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

OPPO A15s की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए15एस स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.7 प्रतिशत का है। ओपो ए15एस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ था जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में जीई8320 जीपीयू दिया गया है।

4gb ram OPPO A15s available with Price Discount of Rs 500 in india sale offer

OPPO A15s फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी इंडिया में एंट्री

ओपो ए15एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए15एस में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here