
एक वक्त था जब 5,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन बेहद ही पावरफुल समझा जाता था। लेकिन अब वक्त के साथ-साथ तकनीक ऐसी बदली कि सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं बल्कि फास्ट चार्जिंग और लंबे पावर बैकअप वाले मोबाइल फोन भी आने लगे हैं। इन्हें मिनटों में चार्ज करके घंटों को बैकअप पाया जा सकता है। आज हमने प्रीमियम सेग्मेंट के 5 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट शेयर की है जो अपने PCMark Score के चलते मार्केट में हिट हैं।
50,000 रुपये के बजट में बेस्ट बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन:
| स्मार्टफोन | बैटरी | चार्जिंग स्पीड | पीसीमार्क स्कोर | 30 मिनट यूट्यूब में बैटरी ड्रॉप |
| OnePlus 12R | 5,500एमएएच बैटरी | 100वॉट सुपरवूक | 20 घंटे | 7% |
| Vivo V30 | 5,000एमएएच बैटरी | 80वॉट फ्लैशचार्ज | 17 घंटे, 30 मिनट | 4% |
| Vivo V30 Pro | 5,000एमएएच बैटरी | 80वॉट फ्लैशचार्ज | 16 घंटे, 12 मिनट | 5% |
| Realme GT 6 | 5,500एमएएच बैटरी | 120वॉट सुपरवूक | 14 घंटे, 45 मिनट | 4% |
| iQOO Neo 9 Pro | 5,160एमएएच बैटरी | 120वॉट फ्लैशचार्ज | 14 घंटे | 5% |
OnePlus 12R
बैटरी परफॉर्मेंस
वनप्लस 12आर ने सेग्मेंट के बेस्ट बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोंस में पहला स्थान पाया है। इस मोबाइल का पीसीमार्क टेस्ट स्कोर 20 घंटे का रहा। वहीं स्मार्टफोन पर 30 मिनट यूट्यूब देखने के बाद इसकी बैटरी 7 प्रतिशत कम हुई है। वनप्लस 12आर 5जी फोन 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,500mAh battery सपोर्ट करता है। इसे 20% से 100% चार्ज होने में 26 मिनट का समय लगा है।
प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कीमत : OnePlus 12R के 8GB+128GB वेरिएंट का रेट 39,999 रुपये तथा 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 41,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।
प्रोसेसर : वनप्लस 12आर एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर चलता है। इसमें 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
स्क्रीन : स्मार्टफोन में 6.78 इंच की फुलएचडी+ एलटीपीओ4.0 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 सपोर्ट करती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP Sony IMX890 मेन सेंसर, 8MP ultra-wide कैमरा और 2MP Macro लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie कैमरा मिलता है।
Vivo V30
बैटरी परफॉर्मेंस
वीवो वी30 स्मार्टफोन 5,000mAh battery सपोर्ट करता है जिसके साथ मोबाइल में 80W FlashCharge तकनीक दी गई है। पीसीमार्क टेस्ट की बात करें तो फुल चार्ज के बाद यह फोन 17 घंटे और 30 मिनट तक लगातार काम करता रहा। वहीं जब आधे घंटे तक यूट्यूब वीडियो देखी गई तो बैटरी में सिर्फ 4 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। हमारे टेस्ट में Vivo V30 5G फोन को 20% से 100% चार्ज होने में 47 मिनट का समय लगा है।
प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कीमत : Vivo V30 5G के 8GB+128GB वेरिएंट का कीमत 31,999 रुपये तथा 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 33,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का सबसे बड़ा 12GB+256GB मॉडल ₹37,999 में बिक रहा है।
प्रोसेसर : यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इसमें 12जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक भी दी गई है।
स्क्रीन : Vivo V30 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Vivo V30 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर तथा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
Vivo V30 Pro
बैटरी परफॉर्मेंस
अपने कैमरा के लिए फेमस हुआ वीवो वी30 प्रो स्मार्टफोन बैटरी परफॉर्मेंस की हमारी लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा है। इस मोबाइल ने 16 घंटे और 12 मिनट का PCMark battery test स्कोर दर्ज किया है। यह स्मार्टफोन 80W FlashCharge तकनीक से लैस 5,500mAh battery सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान 30 मिनट यूट्यूब वीडियो देखने पर बैटरी में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई तथा फोन को 20% से 100% चार्ज होने में 33 मिनट का समय लगा।
प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कीमत : Vivo V30 Pro 5G फोन के 8GB+256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा मोबाइल का 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट ₹46,999 में सेल के लिए उपलब्ध है।
प्रोसेसर : एंड्रॉयड 14 बेस्ड फन टच ओएस 14 के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.1GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन भी 12जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है।
स्क्रीन : Vivo V30 Pro में 6.78 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800nits ब्राइटनेस और 2160Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा : यह मोबाइल 50MP Seflie Camera सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए गए हैं जिनमें 50MP VCS True Color मेंन सेंसर, 50MP Portrait लेंस और 50MP AF Ultra Wide एंगल लेंस मौजूद है।
Realme GT 6
बैटरी परफॉर्मेंस
Realme GT 6 स्मार्टफोन को 5,500mAh battery पर लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। अगर पीसीमार्क टेस्ट की बात करें तो रियलमी का यह फोन 14 घंटे और 45 मिनट रनिंग टाइम पा चुका है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन पर आधा घंटा यूट्यूब वीडियो प्ले करने पर 4 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप हुई तथा इसे 20% से 100% चार्ज करने में केवल 26 मिनट लगे।
प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कीमत : Realme GT 6 के 8GB+256GB वेरिएंट वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। 12GB+256GB वेरिएंट का रेट 42,999 रुपये है तथा 16GB+512GB Storage वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये है।
प्रोसेसर : Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट इस फोन को ताकत देता है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में एक 3.0GHz Cortex-X4 कोर, चार 2.8GHz Cortex-A720 कोर तथा तीन 2.0GHz Cortex-A520 कोर शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित realme UI 5.0 पर काम करता है।
स्क्रीन : रियलमी जीटी 6 में 6.78 इंच की फुलएचडी+ 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन AMOLED पैनल वाली है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 6000nits ब्राइटनेस के साथ गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP Sony LYT-808 मेन सेंसर, 50MP Samsung JN5 Telephoto लेंस तथा 50MP Sony IMX355 Ultra-Wide कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 32MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
iQOO Neo 9 Pro
बैटरी परफॉर्मेंस
आइकू नियो 9 प्रो स्मार्टफोन 14 घंटे का PCMark बैटरी टेस्ट पास कर पाया है। यह मोबाइल 5,160mAh battery सपोर्ट करता है तथा इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 120W Flash Charge तकनीक दी गई है। बैटरी ड्रॉप टेस्ट की बात करें तो इस मोबाइल मोबाइल पर 30 मिनट यूट्यूब चलाने पर बैटरी में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई वहीं फोन को 20% से 100% चार्ज होने में 23 मिनट लगे।
प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कीमत : आइकू नियो 9 प्रो के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 33,999 रुपये तथा 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं फोन के 12GB+256GB वेरिएंट का रेट 35,999 रुपये है।
प्रोसेसर : iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर पर काम करता है जो 3.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है।
स्क्रीन : इस मोबाइल में 6.78 इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 50MP IMX920 मेन सेंसर और 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।























