
vivo X300 FE 5G फोन 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट फोन बनकर आएगा जिसमें स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। अटरेक्टिव डिवाइस और एडवांस फीचर्स से लैस वीवो एक्स300 एफई इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। अपकमिंग वीवो एक्स300 एफई में क्या मिलेगा और यह फोन कैसा होगा, इसकी जानकारी हमने 5 प्वाइंट्स में दी है। vivo X300 FE के 5 बेस्ट फीचर्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
परफॉर्मेंस
वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह वीवो 5जी फोन 3,161,598 AnTuTu Score अचीव कर सकता है।
Vivo X300 FE को LPDDR5X Ultra RAM पर लाया जाएगा। इस तकनीक के चलते मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट किया जा सकेगा। रैम और प्रोसेसर साथ मिलकर यूजर्स को लैगफ्री परफॉर्मेंस प्रदान करेंगे और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देंगे। वहीं इस वीवो 5जी फोन में UFS 4.1 storage मिलेगी जो फास्ट डाटा ट्रांसफर और मेमोरी एक्सेस करेगी।
डिस्प्ले डिजाइन
Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन है जो छोटी स्क्रीन पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले दी गई है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस वीवो फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी गई है।
इंडियन मार्केट में वीवो एक्स300एफई को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में खरीदा जा सकेगा। मोबाइल के बैक पैनल पर plateau camera मॉड्यूल दिया गया है जिसमें सभी कैमरा लेंस हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड हैं। इसे कुछ हद तक iPhone Air जैसी लुक कहा जा सकता है। इस वीवो फोन की थिकनेस सिर्फ 7.99mm है और मोबाइल का वजन 191 ग्राम है।
कैमरा
Vivo X300 FE 5G फोन में कंपनी ने Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें Aura light भी लगी है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/1.57 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस लगा है।
दिया रियर कैमरा सेटअप में ग्राहकों को 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो वीवो एक्स300 एफई को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। यह 90° Ultra-Wide FoV वाला लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom भी मिलेगा। इस वीवो फोन के साथ कंपनी 200mm तक की क्षमता वाली Telephoto Extender Gen 2 किट भी पेश करेगी।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल लगातार 38 घंट से भी ज्यादा देर तक ऑनलाइन YouTube Video प्ले कर सकता है। यह मोबाइल Bypass Charging तकनीक से लैस है। यह तकनीक हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को चार्ज करने पर, करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है।
बायपास चार्जिंग के चलते बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है। वहीं Vivo X300 FE 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो 5जी 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
OriginOS 6
Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करेगा। ओरिजन ओएस यूजर्स को स्मूद व क्लीन एक्सपीरियंस देगा। यह इंटरफेस आसान नेविगेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आता है जिससे फोन यूज बेहद ही सिम्पल और सीमलेस हो जाएगा। इसमें फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मार्ट मेमोरी मैनेजमेंट के साथ एंड्रॉयड व आईओएस कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
OriginOS 6 में आइकन, विजेट और एनिमेशन को अपने जरूरत और पसंद कि हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।होम स्क्रीन में स्टाइल सेट किया सकता है। इंटरफेस अटरेक्टिव बनाने के साथ ही कंपनी ने इसे स्मूद बनाए रखने पर भी फोकस किया है जिससे लंबे समय तक लैगफ्री और फास्ट परफॉर्मेंस मिल सके।






















