
Electric Vehicles का बाजार इंडिया में भी अपना रंग जमाने लगा है। बदलती टेक्नोलॉजी का क्रेज तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आया उछाल EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर भारतीयों की रूचि बढ़ा रहा है। Electric Car, Electric Bike और Electric Scooter सभी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की डिमांड बन रहे हैं। कुछ दिनों पहले हमने इंडियन मार्केट में मौजूद 5 cheapest electric cars की जानकारी दी थी, जिसे आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। वहीं आज E-Scooter खरीदने की चाह रखने वाले अपने पाठकों के लिए हम 5 most affordable और cheapest electric Scooter की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप 50,000 रुपये से कम बजट में खरीद सकते हैं।
1. Ampere V 48
इंडियन मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट में Ampere V 48 टॉप पर शुमार है। इस ई-स्कूटर में 250वॉट पावर वाली BLDC motor दी गई है। कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है तथा यह व्हीकल 25Kmph की टॉप स्पीड पर चलने में सक्षम है। स्कूटर की बैटरी पावर 0.96kWh है जो फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटों का समय लेती है। Ampere V 48 में ड्रम ब्रेक्स मौजूद है तथा स्कूटर का व्हील साईज़ 10 इंच है। इस E-Scooter का वज़न तकरीबन 84 किलोग्राम है। इंडिया में Ampere V 48 की कीमत 29,000 से शुरू हो जाती है तथा इसे Black, Red और Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

2. Ujaas eGO
सबसे सस्ते E-Scooter की लिस्ट में हमें दूसरा नंबर Ujaas eGO के लिए फिट लगा है। सबसे पहले कीमत की ही बात कर लें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस 34,880 रुपये है। यह स्कूटर भी 250W Motor की पावर से लैस है। स्कूटर में 48V-26Ah Lead Acid battery दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार एक बार के चार्ज में 60 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को फुल चार्ज होने में 6 से 7 घंटे लगते हैं। सेल्फ स्टार्ट से लेकर डिजीटल स्पीडोमीटर, एंट्री थेफ्ट अलॉर्म, फ्रंट और रियर सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ खास फीचर्स में से एक है।
3. Hero Electric Flash
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश को दो बैटरी मॉडल में लॉन्च किया गया है जिनमें Lead Acid Battery वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 37,078 रुपये तथा Lithium-Ion Battery की एक्स-शोरूम कीमत 49,663 रुपये है। यह ई-स्कूटर 250वॉट पावर वाली मोटर के साथ आता है जिसके दम पर इस टू-व्हीलर को 25Kmph टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। स्कूटर की एलए बैटरी फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे तथा एलआई बैटरी 4 से 5 घंटे का समय लेती है। Hero Electric Flash LA model सिंगल चार्ज में 50KM की दूरी तय कर सकता है। LI model की रेंज 85 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्रम ब्रेक्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4. Hero Electric Optima
Hero Electric Optima के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक Hero Electric Flash जैसे ही हैं लेकिन डिजाईन के मामले में आपको काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसका व्हील साईज़ 16 इंच है तथा स्कूटर ग्राउंड क्लीयरेंस 140एमएम है। इसमें ड्रम ब्रेक्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स के साथ ही आर्कषक कलर भी मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 41,770 रुपये है। यह स्कूटर 250W BLDC मोटर के साथ आता है जो 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें 1.344kWh क्षमता की बैटरी दी गई है जो 8 से 10 घंटों में चार्ज होती है तथा सिंगल चार्ज में 50 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
5. Okinawa Raise
इस electric scooter का एक्स-शोरूम प्राइस 42,400 रुपये के करीब है। Okinawa Raise में 48V/24Ah VRLA battery दी गई है जो 4 से 6 घंटों फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 से 66 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है और 25kmph की टॉप स्पीड पर दौड़ता है। यह E-Scooter ट्यूबलेस टायरों पर चलता है तथा साथ ही इसमें डबल शॉकर, एल्यूमीनियन एलॉय व्हील, ड्रम ब्रेक और E-ABS सिस्टम के साथ ही माइक्रो चार्जर भी दिया गया है।
पाठको की सहूलियत के लिए बता दें कि उपर बताए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा 50,000 रुपये से कम के बजट में Ampere Reo Elite, Avon E-LITEDX, Indus Yo edge, Hero Electric Flash LX (VRLA) जैसे ऑप्शन्स भी भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं, जो सस्ते ई स्कूटर्स की लिस्ट में फिट बैठते हैं।
नोट : अलग-अलग राज्यों में इन Electric Scooters की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

























