
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है, पलभर में किसी को मशहूर कर उसके लाखों चाहने वाले खड़े कर देती है तो क्षणभर में किसी को कुख्यात कर दुनिया का सबसे बड़ा विलेन बना देती है। साल 2016 भी विश्वभर के कई ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना जिन्होंने पूरी दुनिया को चौंकाया। बीते साल की 5 ऐसी हस्तियों को इंटरनेट पर माना गया कि उन्होंने अपने फैसलों या कार्यों से बड़ी से बड़ी सत्ता का तख्टा पलट कर दिया और इंटरनेट की दुनिया उन्हें खतरनाक मानने लगी।
20 रुपये में डाउनलोड कर सकते हैं पूरी फिल्म, जानें कैसे
इंटरनेट पर खतरनाक लोगों की इस लिस्ट को हमने नहीं तैयार किया बल्कि प्रमुख तकनीकी वेबसाइट वायरर्ड द्वारा बनाया गया है। साइट ने वर्ष 2016 में इंटरनेट के सबसे खतरनाक हस्तियों की सूची तैयार की है, जो इस प्रकार है:
1. व्लादिमीर पुतिन
दुनिया के दंबग माने जाने वाले रूसी राष्ट्रपति इस लिस्ट में पहले नंबर हैं। माना गया है कि अमेरिकी मतदान के दौरान इन्होंने रूसी हैंकर्स के जरिये सोशल मीडिया पर बड़ी हेरफेर की थी।
2. डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डॉनल्ड ट्रंप ने इस सूची में दूसरा नंबर हासिल किया है। ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड़ में दो साल तक ख़बरों तथा सिद्धांतों को तोड़.मरोड़कर पेश कर वहां की जनता को गुमराह किया।
3. स्टीव बेनन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बेनन को वाइअर्ड ने तीसरे नंबर पर रखा है। स्टीव के जातिवादी, यहुदी विरोधी तथा महिला विरोधी विचारों के चलते उन्हें एशियाई देशों में पसंद नहीं किया जाता है।
4. जेम्स कॉमे
एफबीई अध्यक्ष जेम्स कॉमे लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार रहे हिलेरी क्लिंटन के मेल सर्वर हैक करने जैसे कारनामों की वजह से इन्हें इस सूची में स्थान दिलाते हैं।
5. मिलो यिआनपोलोस
फ्रिडम आॅफ स्पीच के नाम पर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा स्त्रियों के प्रति हीन भाव रखने वाले ब्रिटिश पत्रकार मिलो यिआनपोलोस भी वायरर्ड की लिस्ट में शामिल हैं। इन्हें यौन दुर्व्यवहार तथा अनैतिक बयानों के चलते ट्वीटर से भी ब्लॉक किया जा चुका है।

























