आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने पेश किए ये 5 अनूठे डिवाईस

Join Us icon

एप्पल की दसवीं सालगिरह पर क्या खास होगा इसका इंतजार समूचे टेक वर्ल्ड के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स को भी था। कल यानि 12 सितंबर को एप्पल ने ईवेंट को आयोजित किया और पूरे विश्व के सामनें साबित किया कि आज भी एप्पल को तकनीक के मामले में मात देना आसान नहीं। अपनी ब्रांड वेल्यू से समझौता न करते हुए एप्पल ने कल 5 नए डिवाईस पेश किए जो हर मायनों में बेहद खास और हाई क्लास है। चलिए बताते हैं आईफोन की दसवीं सालगिरह पर क्या क्या खास हुआ।

एप्पल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे शानदार फोन iPhone X, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

1. आईफोन एक्स
apple-iphone-x
आईफोन की दसवीं सालगिरह को सेलिब्रेट करते हुए एप्पल की ओर से की गई सबसे खास पेशकश है iPhone X (आईफोन 10). एप्पल के इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। यह फोन फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक से अनलॉक होता है। ग्लास पैनल के साथ ही यह वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करता है। आईफोन एक्स में 5.8-इंच की ओएलईडी सुपर रेटीना डिसप्ले दी गई है।

2. आईफोन 8
iphone-8
आईफोन 8 में एप्पल की ओर से 4.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का 5-एलिमेंट कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 7-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन को एप्पल के लेटेस्ट हेक्सा-कोर ए11 बाईओनिक चिपसेट पर पेश किया गया है।

3. आईफोन 8 प्लस
iphone-8-3
एप्पल का यह फोन 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। आईफोन 8 प्लस में 12-मेगापिक्सल के ही दो रियर कैमरे दिए गए हैं तथा इसके फ्रंट पैनल पर 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन की हेक्सा-कोर ए11 बाईओनिक चिपसेट पर रन करता है।

4. एप्पल टीवी
apple-tv
इस ईवेंट के माध्यम से एप्पल ने नेक्स्ट जेनरेशन 4के एप्पल टीवी भी टेक जगत के सामनें पेश किया है। इस टीवी में 3जीबी की रैम दी गई है तथा यह फोन ए10 फ्यूजन एक्स चिप के साथ 60फ्रेम प्रति सेंकेंड की दर से पिक्चर रीड करता है। डॉल्बी विज़न व एचडीआर10 सपोर्ट के साथ यह बेहतरीन विजुबल क्वालिटी देता है।

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस हुआ लॉन्च, इस बार कीमत भी है कम

5. एप्पल वॉच सीरीज़ 3
apple-watch
एप्पल ने इस मौके पर सीरीज़ 3 की स्मार्टवॉच भी पेश की है, जो 4जी एलटीई सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच सीरी से लैस है तथा डुअल-कोर एस3 प्रोसेसर पर रन करती है। जीपीएस व वाईफाई जैसे फीचर्स के साथ ही इस स्मार्टवॉच से कॉलिंग, मैसेजिंग व नोटिफिकेशन्स रीड तथा रिवर्ट की जा सकती है। हालांकि भारत इसका एलटीई सपोर्ट वाला वेरिएंट उपलब्ध नहीं होगा।