50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ OPPO का सस्ता फोन, लुक देख बोल उठेंगे वाह!

Join Us icon

OPPO A17 India Launch: 91मोबाइल्स ने कुछ दिन पहले ही एक्सक्लूसिव तौर पर OPPO के बजट सेगमेंट स्मार्टफोन रेंज के अंदर आने वाले OPPO A17 की कीमत की जानकारी दी थी। वहीं, अब एक बार फिर हमारी खबर सही साबित होते हुए कंपनी ने OPPO A17 Mobile Phone को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन इंडिया से पहले Malaysia में लॉन्च किया गया था। आइए आगे आपको ओप्पो ए17 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

OPPO A17 Price

OPPO A17 इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। ओप्पो ए17 के इंडियन प्राइस की बात करें तो इसे कंपनी ने 12,499 रुपये में पेश किया है। माना जा है कि इस प्राइस रेंज में यह इंडियम में पहले से मौजूद Vivo Y16 को चुनौती देगा। वहीं, OPPO A17 को मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ओरेंज कलर में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] OPPO ला रही है तीन सस्ते फोन A17, A17K और A77S, जानें रिटेल प्राइस और स्पेसिफिकेशन

OPPO A17 – 4GB RAM + 64GB Storage = 12,499

oppo-a17-indian-price

OPPO A17 Specifications

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो ओप्पो ए17 ग्लोबल मॉडल जैसा ही है। फोन में 6.56 इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट तथा ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 जीपीयू मौजूद है। 

oppo-a17-sale-india

OPPO A17 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: न पटकने पर टूटा और न पानी में खराब हुआ, ऐसा है OPPO का ये Smartphone

oppo-a17

इसके अलावा OPPO A17 एंड्रॉयड 12 और कलर ओएस 12.1.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए ओपो ए17 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह आईपीएक्स4 रेटिंग से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here