
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में शाओमी 12टी सीरीज़ को पेश करते हुए Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro लॉन्च कर दिए हैं। शाओमी 12टी 200MP Camera के साथ आया है जिसकी फुल डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। वहीं शाओमी 12टी स्मार्टफोन 108MP Camera, 8GB RAM, MediaTek Dimensity 8100 chipset और 120W fast charging जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
Xiaomi 12T की specifications
शाओमी 12टी स्मार्टफोन 2712 x 1220 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है तथा यह 1200निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

यह शाओमी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है तथा मीयूआई 13 के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां Xiaomi 12T में मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 चिपसेट दिया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन माली-जी610 जीपीयू सपोर्ट करता है। शाओमी 12टी को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Pad हुआ लॉन्च, 8000mAh battery के साथ मिलेगी 10 इंच से भी बड़ी डिस्प्ले!
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 12T में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश से लैस 108MP Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 20MP IMX596 सेंसर सपोर्ट करता है।
शाओमी 12टी स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3 के साथ ही डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करता है।
Xiaomi 12T का Price
शाओमी 12टी स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन का कीमत EUR 599 है जो भारतीय करंसी अनुसार 48,900 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 12T Silver, Blue और Black कलर में लॉन्च किया गया है।






















