50MP Camera के साथ लॉन्च हुए Vivo Y36 4G और 5G फोन, मिलेगी 16GB RAM की ताकत

वीवो ने आज अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Vivo Y36 4G और Vivo Y36 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाईस फिलहाल इंडोनेशिया में पेश किए गए हैं जिनके नाम से ही साफ हो जाता है कि एक में 4जी नेटवर्क मिलेगा तो दूसरा 5जी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। आगे नए वाई36 की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
Vivo Y36 4G और Vivo Y36 5G प्राइस
वीवो वाई36 4जी फोन को 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है जिसकी कीमत IDR 3,399,000 है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 18,800 रुपये के करीब है। कंपनी ने अभी वाई36 5जी फोन के मैमोरी वेरिएंट तथा उसकी कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया है। बता दें कि वाई36 4जी मॉडल Glitter Aqua और Meteor Black तथा 5जी मॉडल Crystal Green और Mystic Black में आया है।
Vivo Y36 4G और Vivo Y36 5G स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : वीवो वाई36 के दोनों मॉडल्स में 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : Vivo Y36 4G फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है तथा Vivo Y36 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। दोनों मॉडल एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करते हैं।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए दोनों फोंस के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल बोकर लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए वाई36 4जी और वाई36 5जी मॉडल्स में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किए गए हैं।
अन्य फीचर्स : वीवो ने अपने नए फोंस को IP54 सर्टिफाइड बनाया है जो वॉटर व डस्ट प्रूफ हैं। इनमें साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।