6,999 में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला देसी स्मार्टफोन Lava Yuva 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/lava-yuva-2.jpg

लावा मोबाइल्स से जुड़ी खबर कल ही सामने आई थी कि वह भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस Lava Yuva 2 लेकर आने वाली है जो 6,999 रुपये में लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस सस्ते स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन 3GB Virtual RAM और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Yuva 2 प्राइस व सेल

लावा युवा 2 इंडिया में 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मौजूद है। Lava Yuva 2 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ऑफलाइन रिटेल ​स्टोर्स पर से Glass Blue, Glass Lavender और Glass Green कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Yuva 2 फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

3GB virtual RAM
90Hz refresh rate
Unisoc T606 Processor
10W 5,000mAh battery
13MP Dual AI Rear Camera
Anonymous Auto Call Recording
Dual Microphones + Noise Cancellation

 

स्क्रीन : लावा युवा 2 स्मार्टफोन ग्लास बॉडी पर बना है जो प्रीमियम लुक देता है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर : Lava Yuva 2 एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है।

मैमोरी : यह लावा मोबाइल 3जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो इंटरनल 3जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 6जीबी तक बढ़ा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए लावा युवा 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Lava Yuva 2 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।

अन्य ​फीचर्स : लावा युवा 2 में सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन डुअल माइक्रोफोन, नॉइस कैंसलेशन और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर से लैस है।